महबूब के आने पर बजने वाला 60 साल पुराना गाना, मोहम्मद रफी की आवाज ने बनाया एवरग्रीन, राजेंद्र कुमार और वैजयंती माला की हिट जोड़ी

मोहम्मद रफी का 60 साल पुराना आज भी चांदनी रात में महबूब के आने पर सुनाई देता है, जिसे जुबली कुमार यानी राजेंद्र कुमार और वैजयंती माला पर फिल्माया गया था. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
60 साल पुराना मोहम्मद रफी का गाना, चांदनी राम में महबूब के आने पर खूब है बजता
YouTube
नई दिल्ली:

मोहम्मद रफी, जिन्हें दुनिया रफी या रफी साहब के नाम से जानती है. वह हिंदी सिनेमा के सबसे बेस्ट प्लैबैक सिंगर्स में से एक हैं. एक दौर था जब किशोर कुमार और मोहम्मद रफी के गाने हर फिल्म में होते थे. वह अपने करियर में 5000 से ज्यादा गाने गा चुके हैं.वहीं बॉलीवुड सॉन्ग्स के अलावा गजल, भजन, देशभक्ति गीत, कव्वाली और अन्य भाषा में भी उन्होंने गीत गाए. जबकि गुरु दत्त, शम्मी कपूर, शशि कपूर, देव आनंद, अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और राजेंद्र कुमार जैसे सुपरस्टार्स पर उनकी आवाज फिल्माई गई. लेकिन आज हम मोहम्मद रफी के उस गाने के बारे में बात कर रहे हैं, जिसमें 60 साल पहले महबूब के आने पर बजाया गया था. 

मोहम्मद रफी का महबूब वाला गाना

60 साल पहले मोहम्मद रफी का वो गाना आया, जिसमें महबूब के आने पर फूल बरसाए गए थे. इसके लिरिक्स कुछ इस तरह थे....

बहारों फूल बरसाओ, मेरा महबूब आया है
मेरा महबूब आया है, बहारों फूल बरसाओ
मेरा महबूब आया है, मेरा महबूब आया है
हवाओं रागिनी गाओ, मेरा महबूब आया है
मेरा महबूब आया है, ओ लाली फूल की मेंहंदी लगा इन गोरे हाथों में
उतर आ ऐ घटा काजल लगा इन प्यारी आंखों में
सितारों मांग भर जाओ, मेरा महबूब आया है 

यह गाना 1966 में आई रोमांटिक फिल्म सूरज का है, जिसमें राजेंद्र कुमार और वैजयंतीमाला लीड रोल में थे. गाने के बोल शैलेंद्र और हसरत जयपुरी ने लिखे थे. जबकि शंकर जय किशन ने कंपोज किया था. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- सुहागिन ही नहीं अनमैरिड भी कर रही हैं करवाचौथ के 25 साल पुराने गाने पर डांस, सास और पति के प्यार को अलका, उदित, कविता, अमित, सोनू की आवाज में पिरोया

Advertisement

सूरज फिल्म की कहानी 

बचपन में राजकुमार प्रताप और एक गरीब लड़के की अदला-बदली हो जाती है, जिसके बाद गरीब लड़का महल में अमीरी में पलता बढ़ता है. जबकि असली राजकुमार सूरज डाकुओं के बीच पला बड़ा होता है. बाद में सूरज राजकुमारी अनुराधा का अपहरण करता है, जिनके बीच प्यार हो जाता है. अंत में सच्चाई सामने आती है कि सूरज ही असली राजकुमार है.  

सूरज फिल्म के 7 गाने

1. देखो मेरा दिल मचल गया (शारदा)
2. तितली उड़ी उड़ जो चली (शारदा)
3. कैसे समझाऊं बड़ी नासमझ हो (मोहम्मद रफी और आशा भोसले)
4. इतना है तुमसे प्यार मुझे (मोहम्मद रफी और सुल्तान कल्याणपुर)
5. चेहरे पे गिरीं झुल्फें (मोहम्मद रफी)
6. बहारों फूल बरसाओ (मोहम्मद रफी)
7. ओ एक बार आता है दिन ऐसा (मोहम्मद रफी और आशा भोसले)

ये भी पढे़ं- Udta Teer Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई उड़ता तीर, जानें कैसी है आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म

Featured Video Of The Day
Bharat Ki Baat Batata Hoon | Anant Singh JDU News: अनंत सिंह को JDU से निकाला गया | Nitish Kumar
Topics mentioned in this article
Baharon Phool Barsao
Mohd Rafi
Mohd Rafi Song
Hindi Song

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं