मुंबई में 26 नवंबर को 'सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन' (CINTAA) के दफ्तर में बड़े अच्छे लगते हैं और कहानी घर घर की जैसे शोज में नजर आ चुके दिग्गज एक्टर दीपक काजीर केजरीवाल के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई. आरोपों के मुताबिक, एसोसिएशन के ही कुछ सदस्यों ने उन्हें लात-घूंसे मारे, जिसके कारण वह घायल हो गए थे. दरअसल, कहा गया है कि दीपक काजीर केजरीवाल CINTAA के दफ्तर गए थे. लेकिन उन्हें अंदर जाने से रोका गया और जब उन्होंने अंदर न जाने देने का कारण पूछा तो बहस शुरू हो गई. इसके बाद एक्टर के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई.
बीएन तिवारी ने ही अलग बात
'फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज' (FWICE) के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने इस घटना के बारे में एक अलग जानकारी दी है. उनका दावा है कि केजरीवाल अक्सर डेजी नाम की एक महिला के साथ CINTAA के दफ्तर आते हैं और वहां मौजूद लोगों के साथ बदसलूकी करते हैं. उन्होंने कहा कि केजरीवाल कैंसर के मरीज हैं, इसलिए बाकी सदस्य आमतौर पर उनसे उलझने से बचते हैं. वहीं उन्होंने यह भी बताया कि इस घटना के दौरान एक्टर दीपक पाराशर बेहोश हो गए थे.
ये भी पढ़ें- इश्क को सलाम करता गाना, 12 एक्टर्स, 5 सिंगर्स ने गाया, शादी या पार्टी का है रोमांटिक एंथम
उपासना सिंह ने एफआईआर की दर्ज
CINTAA की अध्यक्ष उपासना सिंह ने NDTV को बताया कि उन्होंने दीपक काजीर के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. उन्होंने आरोप लगाया कि एक्टर अब एसोसिएशन के सदस्य नहीं है, फिर भी वह दफ्तर आकर हंगामा करते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि पहले भी कई लोग उनके खिलाफ शिकायतें दर्ज करा चुके हैं.
कौन हैं दीपक काजीर केजरीवाल
जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि दीपक काजीर केजरीवाल कई पॉपुलर टीवी शोज का हिस्सा रह चुके हैं, जिसमें सहर होने को है, स्कैम 2003, द तेलगी स्टोरी, असुर, तेनाली राम, बड़े अच्छे लगते हैं और कहानी घर घर की जैसे शोज का हिस्सा रह चुके हैं. इसके अलावा वह जाने भी दो यारों, रुप की रानी चोरों का राजा और मैट्रो इन दिनों का हिस्सा रहे हैं.
ये भी पढ़ें- लता मंगेशकर का 57 साल पुराना गाना, मां का दुलार दिखातीं शर्मिला टैगोर, बच्चे के लिए गाती हैं हर मां
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं