आयुष्मान खुराना ने बताया ‘ये प्रेम मोल लिया' को सूरज बरजात्या ने क्यों चुना टाइटल? शरवरी ने की हिमेश रेशमिया की तारीफ

आयुष्मान खुराना ने हिमेश रेशमिया की तारीफ करते हुए कहा, “कमाल की बात यह है कि हिमेश जी भावनाओं को समझते हैं और मास को भी समझते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
ये प्रेम मोल लिया में नजर आए आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ
नई दिल्ली:

सूरज आर. बड़जात्या की आगामी म्यूजिकल फैमिली एंटरटेनर फिल्म ये प्रेम मोल लिया (Yeh Prem Mol Liya) के संगीत को एक खास अंदाज में पेश किया गया. 20 सितंबर को मुंबई के प्रतिष्ठित रॉयल ओपेरा हाउस में एक अनोखी शाम का आयोजन किया गया, जहां संगीतकार हिमेश रेशमिया ने अपनी लाइव परफॉर्मेंस से मंच पर समां बांध दिया. इस खास मौके पर फिल्म के मुख्य कलाकार आयुष्मान खुराना और शरवरी भी मौजूद रहे. दोनों ने टाइटल ट्रैक लॉन्च के दौरान अपनी मौजूदगी से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए और हिमेश रेशमिया की संगीत प्रतिभा की जमकर तारीफ की. उन्होंने यह भी बताया कि वे किस तरह उनके संगीत से जुड़ाव महसूस करते हैं.

आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ ने कही ये बात

आयुष्मान खुराना ने हिमेश रेशमिया की तारीफ करते हुए कहा, “कमाल की बात यह है कि हिमेश जी भावनाओं को समझते हैं और मास को भी समझते हैं. हिंदुस्तान की जनता को जितना अच्छा वह समझते हैं, शायद ही आज के दौर में कोई दूसरा संगीतकार समझता होगा. जब मैं पहली बार सूरज सर से फिल्म का नैरेशन सुनने गया था और उन्होंने कहानी सुनाई, तब मैंने पूछा कि फिल्म का टाइटल ‘ये प्रेम मोल लिया' कैसे है? यहां तक कि ट्विटर पर भी हर जगह लोग पूछ रहे थे कि यह टाइटल कैसे है? तब सर ने यह टाइटल ट्रैक चलाया और मैं पूरी तरह आश्वस्त हो गया कि इससे बेहतर टाइटल हो ही नहीं सकता. यह टाइटल इतना अनोखा है. यह भारत की नहीं, बल्कि भारतवर्ष की फिल्म है और यह भारतवर्ष तक इसलिए पहुंचेगी, क्योंकि इसमें सूरज बड़जात्या और हिमेश रेशमिया का सहयोग है”.

ये भी पढे़ं- 12 साल बाद हिमेश रेशमिया और सूरज बड़जात्या आए साथ, ये प्रेम मोल लिया गाना किया रिलीज, श्रेया घोषाल की आवाज के कायल फैंस 

शरवरी ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा, “मेरे लिए यह बहुत ही ज्यादा खास अनुभव था. हिमेश सर की धुनों को कौन नहीं जानता! हमने बचपन से उनके गाने सुने हैं और आज भी सुनते आ रहे हैं. यह हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है कि हमें आपके गाने पर यह सब करने का मौका मिल रहा है. आपने जिस तरह का संगीत बनाया है, उसमें आपकी तरफ से एक बहुत ही खूबसूरत गर्मजोशी महसूस होती है. इसके साथ ही, गानों के बोल ने भी मेरी बहुत मदद की है. मैं हमेशा से गानों के बोल सुनकर अपने किरदार तक ज्यादा अच्छी तरह पहुंच पाती थी. इसलिए मैं बस आपको धन्यवाद कहना चाहती हूं, सर”.

Advertisement

पहली बार एक साथ 

हिमेश रेशमिया और सूरज आर. बड़जात्या लगभग 12 साल बाद एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं. इससे पहले दोनों ने फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो' में साथ काम किया था. ‘ये प्रेम मोल लिया' को हिमेश रेशमिया के संगीत से सजी फिल्म के रूप में पेश किया जा रहा है, जिसमें संगीत की अहम भूमिका है. बताया जा रहा है कि रेशमिया ने इस फिल्म के लिए कथित तौर पर सात गाने तैयार किए हैं. फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी की एक नई जोड़ी दर्शकों के सामने आने वाली है. दोनों कलाकार पहली बार एक साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन सूरज आर. बड़जात्या ने किया है. इसका निर्माण राजश्री प्रोडक्शंस ने महावीर जैन फिल्म्स के साथ मिलकर किया है. सूरज आर. बड़जात्या के निर्देशन में बनी ‘ये प्रेम मोल लिया' में आयुष्मान खुराना और शरवरी मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह हिमेश रेशमिया मेलोडीज की एक म्यूजिकल फिल्म है, जिसका निर्माण राजश्री प्रोडक्शंस ने महावीर जैन फिल्म्स के सहयोग से किया है. फिल्म 27 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार की हैवान ने 10वें दिन कमाए इतने लाख, कलेक्शन में नहीं खरीद पाएंगे 1,64,900 रुपये वाला आईफोन 18

Advertisement
Featured Video Of The Day
सेमीफाइनल हार के बाद नाराज दिखीं सुचिका तरियाल, फैसले को दी चुनौती
Topics mentioned in this article
Bollywood News
Entertainment
Suraj Badjataya
Yeh Prem Mol Liya