Awarapan 2 vs Batwara 1947: इमरान हाशमी ने सनी देओल को छोड़ा पीछे, आवारापन 2 की हुई बंपर एडवांस बुकिंग

Awarapan 2 vs Batwara 1947 Advance Booking: कल यानी 14 अगस्त को दो बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं, इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ और सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Awarapan 2 vs Batwara 1947 Advance Booking: एडवांस बुकिंग में इमरान हाशमी की फिल्म आगे
NDTV

Awarapan 2 vs Batwara 1947 Advance Booking: कल यानी 14 अगस्त को दो बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं, इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2' और सनी देओल की ‘बंटवारा 1947'. दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला दिलचस्प होने वाला है. एडवांस बुकिंग के आंकड़ों से साफ है कि फिलहाल एक फिल्म दूसरी से काफी आगे चल रही है. दरअसल एडवांस बुकिंग में सनी देओल पर इमरान हाशमी भारी पड़ते दिख रहे हैं.  सैकनिल्क के अनुसार, ‘आवारापन 2' ने भारत में अब तक बिना ब्लॉक सीट्स के करीब 4.34 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग कर ली है. ब्लॉक सीट्स शामिल करने पर यह आंकड़ा लगभग 6.95 करोड़ रुपये पहुंच जाता है. 

बंटवारा 1947 की एडवांस बुकिंग

दिल्ली-एनसीआर में फिल्म ने 1.35 करोड़, महाराष्ट्र में 1.46 करोड़ और उत्तर प्रदेश में करीब 78 लाख रुपये की बुकिंग दर्ज की है. बिहार और पंजाब में भी फिल्म की बुकिंग अच्छी चल रही है. वहीं, सनी देओल की ‘बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में पीछे है. बिना ब्लॉक सीट्स के इसकी कमाई करीब 1.05 करोड़ रुपये है. ब्लॉक सीट्स जोड़ने पर यह आंकड़ा 3.11 करोड़ रुपये के आसपास पहुंचता है. दिल्ली में फिल्म ने करीब 67 लाख, महाराष्ट्र में 55 लाख और उत्तर प्रदेश में लगभग 29 लाख रुपये की बुकिंग की है.

दोनों फिल्मों के बारे में

‘आवारापन 2' 2007 की हिट फिल्म ‘आवारापन' का सीक्वल है. इसमें इमरान हाशमी फिर से शिवम पंडित के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म में शबाना आजमी भी एक मजबूत रोल में हैं. दूसरी ओर, ‘बंटवारा 1947' भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर बनी भावनात्मक ड्रामा फिल्म है. इसे राजकुमार संतोषी ने निर्देशित किया है. करीब 30 साल बाद सनी देओल और संतोषी फिर साथ आए हैं. प्रीति जिंटा भी लंबे समय बाद बड़ी स्क्रीन पर लौट रही हैं.

ये भी पढ़ें: 48 साल पुराना वो गाना जिसे लता-आशा की आवाज समझ बैठे लोग, वो निकला इस सिंगर का गाना, रविंद्र जैन के संगीत ने किया अमर

Advertisement
Featured Video Of The Day
चर्चा से क्यों भागा विपक्ष? शाजिया इल्मी ने कांग्रेस प्रवक्ता की बखिया उधेड़ दी!
Topics mentioned in this article
Awarapan 2
Batwara 1947
Awarapan 2 Vs Batwara 1947
Emraan Hashmi
Sunny Deol