आशा भोसले की अचानक बिगड़ी तबीयत, पोती जनाई ने दिया हेल्थ अपडेट– मेरी दादी थकान और चेस्ट इन्फेक्शन की वजह से अस्पताल में

Asha Bhosle Health Update: आशा भोसले की पोती जनाई भोसले ने बताया कि दादी को बहुत ज्यादा थकान और चेस्ट इन्फेक्शन की वजह से अस्पताल ले जाना पड़ा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Asha Bhosle Health Update: आशा भोसले की पोती जनाई भोसले ने दिया दादी का हेल्थ अपडेट
नई दिल्ली:

आशा भोसले की तबीयत अचानक बिगड़ गई है. उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया. 92 वर्षीय आशा भोसले वर्तमान में अस्पताल की इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में इलाज करा रही हैं. डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं. जैसे ही आशा ताई के अस्पताल में भर्ती होने की खबर आई, वैसे ही उनकी तबियत को लेकर कई तरह के कयास लगाए जाने लगे. लेकिन अब उनकी पोती जनाई भोसले ने अपनी दादी को लेकर आधिकारिक जानकारी दी है. 

यह भी पढ़ें: आशा भोसले अस्तपाल में भर्ती, 20 भाषाओं में 12,000 से ज्यादा गाने गा चुकी हैं आशा ताई

आशा भोसले की पोती जनाई भोसले ने बताया कि दादी को बहुत ज्यादा थकान और चेस्ट इन्फेक्शन की वजह से अस्पताल ले जाना पड़ा. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'मेरी दादी आशा भोसले को थकान और छाती के संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हम आपसे अनुरोध करते हैं कि हमारी निजता का सम्मान करें. इलाज चल रहा है और उम्मीद है कि सब कुछ ठीक हो जाएगा. हम जल्द ही अपडेट देंगे.'

Advertisement

आशा भोसले भारतीय सिनेमा की सबसे लोकप्रिय और बहुमुखी गायिकाओं में से एक हैं. उन्होंने छह दशकों से अधिक समय तक हजारों गीत गाए. उनकी आवाज ने आरडी बर्मन, ओपी नैय्यर, सचिन देव बर्मन, लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल जैसे संगीतकारों के साथ जादू बिखेरा. दम मारो दम और ओम शांति ओम जैसे सुपरहिट गाने गाए. उन्होंने न सिर्फ हिंदी बल्कि मराठी, बंगाली, गुजराती, तमिल, तेलुगु समेत कई भाषाओं में गाया. 

Featured Video Of The Day
तेहरान में उमड़ा 2 करोड़ का सैलाब! कहां-कहां से गुजरेगी अंतिम यात्रा?
Topics mentioned in this article
Asha Bhosle
Asha Bhosle Hospitalised
Zanai Bhosle