आशा भोसले के 3 मिनट 39 सेकेंड के कल्ट गाने को ऑल इंडिया रेडियो-दूरदर्शन ने किया बैन, फिर भी मिला अवॉर्ड, आज भी है पार्टीज की शान

फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' का मशहूर गाना 'दम मारो दम' रिलीज के समय विवादों में घिर गया था और इस पर ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन ने बैन भी लगा दिया था. जानिए इस आइकॉनिक गाने से जुड़े ऐसे दिलचस्प फैक्ट्स जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
आशा भोसले केगाने को ऑल इंडिया रेडियो-दूरदर्शन ने किया बैन
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में कई ऐसे गाने बने जिन्होंने इतिहास बना दिया. 80 के दशक में आए एक ऐसे ही गाने के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं. इस गाने के बाद में कई रिमिक्स भी बनाए गए लेकिन ओरिजनल गाने की बात ही कुछ और होती है. हम बात कर रहे हैं साल 1971 में आई फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' फिल्म के आइकॉनिक गाने 'दम मारो दम' की. आज हम आपको इस गाने के बारे में कुछ ऐसे फैक्ट्स बताने जा रहे हैं जो शायद आपको आजतक पता नहीं होंगे. तो आइए जानते हैं इसके बारे में-

पहले लता मंगेशकर को ऑफर किया गया था ये गाना

आपको जानकर हैरानी होगी 'दम मारो दम' गाने ने सिर्फ लोगों का दिल ही नहीं जीता बल्कि इस गाने की वजह से कई विवाद भी सामने आए. बहुत कम लोग जानते हैं कि फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' का यह मशहूर गाना शुरुआत में महान गायिका लता मंगेशकर को ऑफर किया गया था. हालांकि बाद में यह गाना आशा भोसले की आवाज में रिकॉर्ड किया गया. आशा भोसले की दमदार गायकी ने इस गाने को एक अलग पहचान दिलाई और ये उनके करियर के सबसे यादगार गानों में शामिल हो गया.

यह भी पढ़ें- प्रकाश पादुकोण ने दामाद रणवीर सिंह की जमकर की तारीफ, बोले- 'धुरंधर' में ज्यादा हिंसा थी, लेकिन लोगों को यह पसंद आई

 दूरदर्शन ने लगा दिया था बैन

बहुत कम लोग जानते हैं कि एक समय ऐसा भी था जब इस पर ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन ने बैन लगा दिया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस गाने के बोल  देव आनंद को भी काफी विवादित लगे थे. गाने में "दम मारो दम" के साथ "हरे कृष्णा हरे राम" शब्दों का इस्तेमाल किया गया था. इसी वजह से देव आनंद इस गाने को फिल्म से हटाना चाहते थे.

यह भी पढ़ें- दिशा पाटनी ने खार वेस्ट में किराए पर दिया अपना लग्जरी फ्लैट, जानें कितना मिलेगा हर महीने किराया ?

ये थी इस गाने को बैन करने की वजह

हालांकि, आशा भोसले को इस गाने पर पूरा भरोसा था. उन्होंने देव आनंद को समझाया कि यह गाना लोगों को जरूर पसंद आएगा. आखिरकार गाने को फिल्म में रखा गया और रिलीज के बाद यह जबरदस्त हिट साबित हुआ. उस दौर में ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन का मानना था कि यह गाना हिप्पी कल्चर को बढ़ावा देता है और भारतीय संस्कृति के खिलाफ संदेश देता है. इसी कारण दोनों सरकारी संस्थानों ने इसके प्रसारण पर रोक लगा दी. सरकारी बैन के बावजूद यह गाना लोगों के बीच तेजी से फेमस होता गया. दूसरे रेडियो स्टेशनों पर इसे लगातार बजाया जाता रहा और देखते ही देखते 'दम मारो दम' हिंदी सिनेमा के सबसे यादगार गानों में शामिल हो गया.

 

Featured Video Of The Day
भारत में डिजिटल पेमेंट को लेकर PM मोदी क्या-क्या बोले?
Topics mentioned in this article
Dum Maro Dum
Hare Rama Hare Krishna
Asha Bhosle Songs List
Asha Bhosle Song List
Asha Bhosle Songs