दुनिया की नंबर वन टेनिस खिलाड़ी मैच जीतने के बाद बन गई माइकल जैक्सन, कोर्ट पर किया ऐसा डांस वीडियो वायरल

फ्रेंच ओपन 2026 में आर्यना सबालेंका ने नाओमी ओसाका को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली. लेकिन चर्चा उनकी जीत से ज्यादा उनके मजेदार मूनवॉक की हो रही है. कोर्ट पर माइकल जैक्सन स्टाइल डांस करते हुए सबालेंका का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फ्रेंच ओपन में जीतीं आर्यना सबालेंका, फिर मूनवॉक कर लूट ली पूरी महफिल

फ्रेंच ओपन 2026 में आर्यना सबालेंका ने एक बार फिर अपने खेल का लोहा मनवा दिया. लेकिन उन्होंने सबका दिल सिर्फ अपनी जीत से ही नहीं जीता. बल्कि अपने मजेदार अंदाज से भी सबका दिल जीत लिया. नाओमी ओसाका को हराकर जैसे ही वो क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं. उन्होंने कोर्ट में ही ऐसा काम किया जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. उनका निराला अंदाज देखकर पूरा स्टेडियम खुश होकर तालियां बजाने लगा. सबालेंका का अंदाज जितना हैरान करने वाला था उतना ही मजेदार भी लगा और वायरल भी हुआ.अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें: क्या बदल गई आलिया भट्ट की ‘अल्फा' की कहानी? फिल्म में अब नहीं दिखेगा भारत-पाक कनेक्शन

जीत के बाद किया मजेदार मूनवॉक

पेरिस के कोर्ट फिलिप शात्रिएर में खेले गए मुकाबले में सबालेंका ने ओसाका को 7-5, 6-3 से हराया. मैच खत्म होने के बाद ऑन कोर्ट इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अचानक मूनवॉक करना शुरू कर दिया. क्ले कोर्ट पर इस तरह का डांस करना आसान नहीं माना जाता. लेकिन सबालेंका ने बड़े ही मजेदार अंदाज में माइकल जैक्सन का फेमस स्टेप कर दिखाया. वैसे भी सबालेंका अपने फनी और एनर्जेटिक अंदाज के लिए काफी मशहूर हैं. सोशल मीडिया पर उनके डांस वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं. लेकिन फ्रेंच ओपन जैसे बड़े टूर्नामेंट में उनका ये अंदाज देखकर फैंस और भी ज्यादा खुश हो गए.

ओसाका के खिलाफ पूरी तरह हावी रहीं सबालेंका

अगर मैच की बात करें तो मुकाबला काफी दमदार रहा. नाओमी ओसाका ने शुरुआत में एग्रेसिव खेल दिखाया. लेकिन सबालेंका ने हर मुश्किल शॉट को खेलकर शानदार वापसी की. उन्होंने पूरे मैच में 12 ऐस लगाए और बेहतरीन सर्विस के दम पर मुकाबला अपने नाम कर लिया. बता दें कि सबालेंका लगातार चौथी बार फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंची हैं. पिछले कुछ सालों में उन्होंने खुद को महिला टेनिस की सबसे मजबूत खिलाड़ियों में शामिल कर लिया है. अब उनका अगला मुकाबला डायना श्नाइडर से होगा.

Advertisement
Featured Video Of The Day
असद के एनकाउंटर से क्यों खुश हैं उसके पड़ोसी? बोले- अच्छा किया
Topics mentioned in this article