स्क्रिप्ट रिजेक्ट होने पर अनुराग कश्यप को लगा था सदमा, बताया हार्ट अटैक आया और बिगड़ती चली गई थी तबियत 

अनुराग कश्यप ने कहा, "मैं खून पतला करने वाली दवाएं ले रहा था. एक वैक्सीन ने बुरा रिएक्शन किया और मुझे अस्थमा हो गया."

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अनुराग कश्यप ने बताया आ गया था हार्ट अटैक
नई दिल्ली:

एक्टर और डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने हाल ही में खुलासा किया कि उनकी मैक्सिमम सिटी, जिसकी तैयारी वह 2009 से कर रहे थे. उसे अचानक नेटफ्लिक्स ने कैंसिल कर दिया था तो वह टूट गए थे. यह सीरीज सुकेतु मेहता की 2004 में आई बुक मैक्सिमम सिटी बॉम्बे लॉस्ट एंड फाउंड पर बेस्ड थी. द हॉलीवुड रिपोर्टर को दिए इंटरव्यू में अनुराग कश्यप ने कहा, "मैं मैक्सिमम सिटी को लेकर निराश था क्योंकि इसमें इन्वेस्टमेंट बहुत ज्यादा था. मैं 2009 से मैक्सिमम सिटी के साथ जुड़ा हुआ था. यह नेटफ्लिक्स ने इसे हरी झंडी दे दी थी. मैंने उनसे कहा, 'प्लीज़ किताब पढ़िए'. टीम में एक आदमी को छोड़कर किसी ने किताब नहीं पढ़ी. डेढ़ साल तक चुप्पी रही, और किसी ने आकर मुझे नहीं बताया कि 'यह नहीं हो रहा है' यह और भी ज्यादा परेशान कर देने वाला था."

अनुराग कश्यप ने आगे बताया, "उस दुख में, मुझे हार्ट अटैक आया. मैं ब्लड को पतला करने की दवाई ले रहा था. एक वैक्सीन ने बुरा रिएक्ट किया. मुझे अस्थमा हो गया, इसलिए मैं स्टेरॉयड ले रहा था. मेरा दिमाग घूम रहा था, और मैंने हर समय पीना और जोमैटो से ऑर्डर करना शुरू कर दिया था. मेरी शराब पीने की आदत बहुत खराब हो गई थी. मैं खुद को ठीक करने के लिए रिहैब गया और मैंने खुद को ठीक किया. हालांकि, हालात और खराब हो गए क्योंकि उनके पैर में चोट लग गई थी लेकिन सर्जरी नहीं हो सकी क्योंकि वह ब्लड थिनर ले रहे थे.

ये भी पढ़ें- धुरंधर की रिलीज के 30 दिन बाद अनुराग कश्यप ने दिया रिव्यू, इन दो डायलॉग्स को बताया 'प्रोपेगेंडा'

अनुराग कश्यप ने याद किया कि कैसे यह घटना एक पर्सनल ट्रेजेडी में बदल गई. उन्होंने कहा, "जब आप इतना समय लगाते हैं, तो यह आपका बच्चे की तरह हो जाता है. यह एक मिसकैरेज जैसा था. खुशकिस्मती है कि (डायरेक्टर) जोया अख्तर ने मुझे कॉल किया. उन्होंने कहा, 'क्या आप मेड इन हेवन में अपना रोल करेंगे?'" शुरू में अपनी हेल्थ की वजह से हिचकिचाते हुए, अनुराग कश्यप ने जवाब दिया, "'मैं बिस्तर पर लेटा हूं, मेरा पैर नहीं है, मैं व्हीलचेयर पर हूं.' उन्होंने कहा, "हम सीन में व्हीलचेयर डाल देंगे." इस तरह मैं अपने कमरे से बाहर निकला. "

Advertisement

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुराग कश्यप की कैनेडी 20 फरवरी को जी5 को रिलीज होने को तैयार है, जिसमें राहुल भट्ट और सनी लियोन लीड रोल में हैं. 

ये भी पढ़ें- 3 साल के लिए बैन हो गई थी बॉलीवुड की ये फिल्म, सच्ची घटना पर थी आधारित, बाद में देशभर में हुई थी तारीफ

Advertisement


 

Featured Video Of The Day
CM Yogi की मां को गाली, डिबेट में डिफेंड करने लगे Anurag Bhadauria फिर जो हुआ... | Teen Ka Tarkash
Topics mentioned in this article