अनुराधा पौडवाल के 5 सदाबहार गाने, नंबर 4 Gen Z की प्लेलिस्ट में टॉप पर

Anuradha Paudwal 5 Timeless Songs: हम आज बता रहे हैं ऐसी ही एक सिंगर के बारे में, उन्होंने न सिर्फ अलग-अलग तरह के गाने रिकॉर्ड करने के साथ एक्सपेरिमेंट किया है, बल्कि कई भाषाओं में गाने गाकर दुनिया भर में अपनी आवाज पहुंचाई है. वह नाम है अनुराधा पौडवाल का...

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Anuradha Paudwal 5 Timeless Songs: अनुराधा पौडवाल के 5 सदाबहार गाने
Social Media
नई दिल्ली:

Anuradha Paudwal 5 Timeless Songs: बॉलीवुड फिल्मों में गानों का अपना अलग ही क्रेज है. फिल्म रिलीज के सालों बाद भी गानों का अपना अलग ही चार्म होता है. बॉलीवुड गाने देश की संस्कृति का एक हिस्सा बन चुके हैं. बाजारों, बसों या ट्रेनों में सुनाई देते हैं. वहीं बॉलीवुड  गायकों का भी स्टारडम बॉलीवुड स्टार्स से कुछ कम नहीं होता. हम आज बता रहे हैं ऐसी ही एक सिंगर के बारे में, उन्होंने न सिर्फ अलग-अलग तरह के गाने रिकॉर्ड करने के साथ एक्सपेरिमेंट किया है, बल्कि कई भाषाओं में गाने गाकर दुनिया भर में अपनी आवाज पहुंचाई है. वह नाम है अनुराधा पौडवाल का...वह एक सुरीली आवाज की मालकिन है और उनके गाए गाने जेन जी को भी काफी पसंद है. 

यह भी पढ़ें- क्या ग्रीक गॉड जैसे दिखते हैं ऋतिक रोशन? क्या कहती हैं ग्रीस की महिलाए, देखें मजेदार वीडियो

'आशिकी' का गाना 'नजर के सामने'
 'आशिकी' का पूरा एल्बम ही नहीं, बल्कि इस फिल्म की कास्ट, म्यूजिक आर्टिस्ट सभी बहुत ऊंचाइयों पर पहुंचे. अनुराधा पौडवाल के साथ कुमार सानू ने इस गाने को गाया था, समीर ने गाने के बोल लिखे और नदीम-श्रवण ने म्यूजिक दिया था. पौडवाल और सानू दोनों ने समीर के लिखे बोलों में जान डाल दी. अनु अग्रवाल और राहुल रॉय पर फिल्माए गए इस गाने में दोनों किरदारों की भावनाओं को गायकों की आवाज और बोलों के जरिए महसूस किया जा सकता था. अनुराधा पौडवाल ने इस गाने के लिए 36वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड भी जीता.

'बागी: अ रेबेल फॉर लव' (1990) का गाना 'कैसा लगता है'
इस गाने के बोल समीर ने लिखे और आनंद-मिलिंद ने म्यूजिक दिया. कहा जाता है कि जहां फैंस ने सभी गानों को पसंद किया, वहीं यह गाना खास तौर पर बहुत लोकप्रिय हुआ. अमित कुमार ने सलमान खान के लिए और अनुराधा पौडवाल ने नगमा के लिए गाया, जिन्होंने इस फिल्म से डेब्यू किया था. यह जोश भरा लव सॉन्ग था जिसे काफी लोकप्रियता मिली.

‘जवानी जिंदाबाद' (1990) का गाना ‘हुस्न इश्क की यह कहानी'
अनुराधा पौडवाल ने इस फिल्म में सिर्फ एक गाना गाया था, लेकिन क्या शानदार गाना था. उन्होंने एक्ट्रेस फराह नाज के लिए आवाज दी और मोहम्मद अजीज ने आमिर खान के लिए. फिल्म का संगीत आनंद-मिलिंद ने दिया था. भले ही इस गाने ने कोई रिकॉर्ड नहीं तोड़ा या बहुत ज्यादा लोकप्रियता हासिल नहीं की, लेकिन यह एक प्यारा गाना है जिसे दोनों कलाकारों की खूबसूरत आवाज के लिए पहचान मिली. 

Advertisement

यह भी पढ़ें-'मुझे विदा करो', आवारापन विवाद के बाद अमाल मलिक ने लिया फिल्म म्यूजिक से ब्रेक, पोस्ट में कही ये बात

'दिल' (1990) का गाना 'मुझे नींद न आए'
हिंदी सिनेमा में म्यूजिक के लिहाज से 90 के दशक की शुरुआत वाकई शानदार रही. अनुराधा पौडवाल को गाने के लिए कई बेहतरीन गाने मिले और यह उनमें से एक यह था, जिसे उन्होंने उदित नारायण के साथ गाया. यह न सिर्फ फिल्म में एक बड़ा टर्निंग पॉइंट था, बल्कि म्यूजिक के लिहाज से भी यह गाना बहुत हिट हुआ. फिल्म में माधुरी दीक्षित  और आमिर खान के किरदारों के बीच का रिश्ता बदल जाता है. दुश्मन से प्यार होने तक का सफर और अपनी भावनाओं को जाहिर करने के लिए  बेहतरीन गाना है यह. आज भी इस गाने को क्लासिक माना जाता है और यह निश्चित रूप से उनकी सबसे बेहतरीन गानों की लिस्ट में शामिल है.

Advertisement

 ‘थानेदार' (1990) का गाना ‘तम्मा तम्मा'
उस समय शायद किसी को नहीं पता था कि यह गाना कितना बड़ा हिट होगा. कई सालों बाद इस गाने का रीमेक बना और इस बात पर बहस हुई कि कौन सा वर्शन बेहतर है. इस आइकॉनिक गाने के पीछे बप्पी लाहिड़ी थे, जिन्होंने इसका संगीत तैयार किया और इसे गाया भी. लाहिड़ी ने संजय दत्त के लिए आवाज दी और पौडवाल ने माधुरी दीक्षित  के लिए, जिन्होंने इस गाने में कमाल का डांस किया था.
 

Featured Video Of The Day
नेपाल में बाढ़ से तबाह हुआ रसुआ... तस्वीरें डराएंगी... NDTV की ग्राउंड रिपोर्ट
Topics mentioned in this article
Anuradha Paudwal Bhajan
Anuradha Paudwal Controversies
Anuradha Paudwal Songs
Anuradha Paudwal Dhak Dhak Karne Laga
Anuradha Paudwal Ghazals List