तमन्ना भाटिया को 'माशाअल्लाह दूधिया' कहने पर अन्नू कपूर ने दी सफाई, बोले- बात अंग्रेजी में कही होती तो विवाद नहीं होता

तमन्ना भाटिया पर किए गए कमेंट को लेकर अन्नू कपूर विवाद में घिर गए हैं, अब उन्होंने कहा कि उनकी बात को गलत तरीके से लिया गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
तमन्ना भाटिया को 'माशाअल्लाह दूधिया' कहने पर अन्नू कपूर ने दी सफाई

बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर अन्नू कपूर इन दिनों एक पुराने बयान को लेकर चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर उनका एक कमेंट फिर से वायरल हो गया है, जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के लिए 'दूधिया बदन' शब्द का इस्तेमाल किया था. जैसे ही ये क्लिप सामने आई, लोगों ने इस पर जमकर रिएक्शन देना शुरू कर दिया. किसी ने इसे तारीफ बताया, तो किसी ने इसे गलत और असहज करने वाला कमेंट कहा. अब इस पूरे मामले पर अन्नू कपूर ने खुद सामने आकर सफाई दी है और बताया है कि आखिर उन्होंने ये बात किस संदर्भ में कही थी.

ये भी पढ़ें: ‘लंगूर को मिल गई हूर'- 10 साल छोटी पत्नी को लेकर राजपाल यादव ने कही दिल की बात, कॉमेडियन को याद आई खुद की लव स्टोरी

कैसे शुरू हुआ विवाद

ये मामला एक पुराने इंटरव्यू से जुड़ा है, जहां अन्नू कपूर तमन्ना भाटिया के गाने ‘आज की रात' पर बात कर रहे थे. उसी दौरान उन्होंने 'माशाल्लाह क्या दूधिया बदन है' कहा था. ये लाइन धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर फैल गई और फिर देखते ही देखते ट्रेंड करने लगी. इसके बाद लोगों ने इस पर अलग-अलग राय देना शुरू कर दिया.

Advertisement

अन्नू कपूर ने क्या कहा

अन्नू कपूर का कहना है कि उनके बयान को गलत तरीके से समझा गया. उन्होंने बताया कि वो सिर्फ गाने और डांस की तारीफ कर रहे थे. उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था. उन्होंने कहा कि ये एक प्रोफेशनल बातचीत का हिस्सा था, लेकिन लोगों ने इसे अलग नजरिए से देख लिया.

भाषा बनी विवाद की वजह

अन्नू कपूर ने ये भी कहा कि हिंदी में कही गई बात ज्यादा तीखी लगती है. उनके मुताबिक, अगर वही बात अंग्रेजी में कही जाती, तो शायद इतना विवाद नहीं होता. उन्होंने कहा कि शब्द नहीं, बल्कि उनका मतलब समझना ज्यादा जरूरी है.

Advertisement

माफी के लिए भी तैयार

अन्नू कपूर ने साफ कहा कि अगर तमन्ना भाटिया को उनकी बात से बुरा लगा है, तो वो माफी मांगने को तैयार हैं. उनका कहना है कि वो किसी का अपमान नहीं करना चाहते. फिलहाल इस मामले पर तमन्ना की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

Featured Video Of The Day
मथुरा में शंखनाद, आगे और विवाद?
Topics mentioned in this article
Annu Kapoor
Tamanna Bhatia
Annu Kapoor And Tamannaah Bhatia Controversy
Annu Kapoor Tamannaah Bhatia
Actor Annu Kapoor