दुबई में फंसी सिंगर की 6 साल की बेटी का दिल चीरने वाला मैसेज, 'पापा आप परेशान मत हो कुछ हुआ तो मैं...'

सिंगर ऐमी विर्क की पोस्ट में सबसे ज्यादा दिल छू लेने वाला हिस्सा उनकी छोटी बेटी का मैसेज है, जिसने पिता को दिलासा देते हुए कहा, ‘पापा, अगर कुछ हुआ तो मैं बिस्तर के नीचे छिप जाऊंगी. मैं एक मजबूत लड़की हूं पापा, चिंता मत करो.’

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सिंगर ऐमी विर्क का परिवार यूएई में फंसा हुआ है, बेटी ने इमोशनल मैसेज लिखा है
Social Media
नई दिल्ली:

मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष के कारण कई देशों के एयरस्पेस बंद हो गए हैं, जिससे लाखों यात्री अलग-अलग जगहों पर अटक गए हैं. दुबई एयरपोर्ट पर आम लोगों के साथ-साथ कई बॉलीवुड और पंजाबी सेलेब्स भी फंसे हुए हैं. इसी बीच पॉपुलर पंजाबी सिंगर और एक्टर एमी विर्क ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी और छोटी बेटी की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता जताई है. यही नहीं, उनकी बेटी ने दिल चीर देने वाली बात भी कही है.

एमी विर्क, जो पंजाब में परिवार के साथ रहते हैं, ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि उनकी पत्नी और 6 साल की बेटी फिलहाल यूएई में हैं. क्षेत्रीय तनाव और उड़ानों के रद्द होने के कारण वे वापस नहीं लौट पा रही हैं. उन्होंने कहा, 'यूएई के हालात मेरे दिल पर बहुत भारी पड़ रहे हैं. मेरी पत्नी और मेरी 6 साल की बेटी वहां हैं और एक पति व पिता के रूप में ऐसे वक्त में इमोशनल और परेशान न होना नामुमकिन है.'

इसमें सबसे ज्यादा दिल छू लेने वाला हिस्सा उनकी छोटी बेटी का मैसेज है, जिसने पिता को दिलासा देते हुए कहा, ‘पापा, अगर कुछ हुआ तो मैं बिस्तर के नीचे छिप जाऊंगी. मैं एक मजबूत लड़की हूं पापा, चिंता मत करो.' एमी ने लिखा कि कोई भी पिता ऐसी बातें सुनना नहीं चाहता. हर खबर उनके लिए पर्सनल लगती है. पब्लिक लाइफ में कितना भी मजबूत दिखने की कोशिश करें आखिर हम सब परिवार के सदस्य ही हैं.

यह भी पढ़ें: दुबई में मिसाइलों के धमाके और खतरे के सायरन से 'हाउसफुल' एक्ट्रेस की उड़ी नींद, बोलीं- पता नहीं आगे क्या होगा

Advertisement

एमी ने अपनी प्रार्थनाएं ना केवल अपने परिवार के लिए, बल्कि सभी प्रभावित लोगों के लिए की हैं. उन्होंने यूएई सरकार और अधिकारियों की तारीफ की जो लोगों की सुरक्षा और सहायता के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि वे इन कोशिशों के लिए आभारी हैं और उम्मीद करते हैं कि शांति जल्द बहाल हो, ताकि सभी परिवार सुरक्षित महसूस कर सकें.
 

Featured Video Of The Day
ईरान-इजरायल जंग के बीच पीएम मोदी ने बुलाई मीटिंग, जानें क्या हुआ इसमें?