अमिताभ बच्चन ने खाली स्टेडियम में शूट किया था ये आइकॉनिक गाना, भीड़ दिखाने के लिए लगाई गई मोमबत्तियां, पढ़ें मजेदार किस्सा

अमिताभ बच्चन को लेकर फैन्स की दीवानगी इस कदर थी कि एक गाना शूट करना टीम के लिए एक बड़ा चैलेंज बन गया था. इसके लिए उन्होंने जो तरकीब निकाली और जैसे शूटिंग की ये बड़ा ही मजेदार किस्सा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अमिताभ बच्चन के लिए गजब की है फैन्स की दीवानगी
Social Media
नई दिल्ली:

अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘याराना' (1981) ने ना केवल अपनी कहानी से, बल्कि एक आइकॉनिक गाने से भी दर्शकों के बीत यादगार हो गई. यह गाना था ‘सारा जमाना हसीनों का दीवाना'. इस गाने की शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि अपने आप में ही बॉलीवुड के इतिहास का एक मजेदार किस्सा बन गया. इस गाने की शूटिंग कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम (जिसे साल्ट लेक स्टेडियम भी कहा जाता है) में होनी तय हुई थी. अमिताभ बच्चन ने खुद इस स्टेडियम में शूटिंग का सजेशन दिया था, ताकि गाने थोड़ा ग्रैंड लगे. गाने को दिन में शूट करने की प्लानिंग थी लेकिन जैसे ही खबर फैली वहां स्टेडियम की क्षमता से कई गुना ज्यादा भीड़ जमा हो गई. 

सेट पर ऐसा क्या हुआ जो रोकनी पड़ी शूटिंग?

उस स्टेडियम में करीब 12,000 से 15,000 दर्शकों की जगह थी लेकिन वहां 50,000 से 60,000 फैंस पहुंच गए थे. भीड़ बिग बी को लेकर इतना एक्साइटेड थी कि लोग अमिताभ की एक झलक पाने को बेताब थे. स्टेज पर अमिताभ और नीतू सिंह मौजूद थे. गाना शुरू होते ही दर्शक जोश में झूमने लगे, जिससे शूटिंग आगे बढ़ाना मुश्किल हो गया. सुरक्षा कारणों और भीड़ के दबाव के चलते अमिताभ को शूटिंग बीच में रोकनी पड़ी. हालात कंट्रोल से बाहर थे पुलिस भी इसे संभालने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रही थी.

यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 की टिकट नहीं मिल रही तो बिना पैसे खर्च किए देख डालें ये फिल्में, OTT पर होने जा रहा मनोरंजन का धमाका

शूटिंग में ऐसा हंगाना देख प्लान बदला गया. टीम कुछ दिनों के लिए मुंबई लौट गई और फिर रात के समय चुपके से कोलकाता वापस आए. भीड़ से बचने के लिए स्टेडियम की सीटों पर मोमबत्तियां जलाकर ऐसा दिखाया गया कि वहां दर्शक हैं. इसी रात में गाने की शूटिंग पूरी की गई, जिसमें अमिताभ की जगमगाती लाइट वाली जैकेट भी आइकॉनिक बनी.

Advertisement

इस अनोखे तरीके से शूट हुआ गाना रिलीज के बाद सुपरहिट साबित हुआ और आज भी अमिताभ के सबसे यादगार परफॉर्मेंस में शुमार है. ‘याराना' की इस घटना ने साबित किया कि अमिताभ बच्चन की लोकप्रियता उस दौर में कितनी जबरदस्त थी. एक गाने की शूटिंग ने पूरे शहर को हिला दिया था!

Featured Video Of The Day
ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के जनाजे में दिखा छोटा ताबूत किसका था?
Topics mentioned in this article
Kishore Kumar
Amitabh Bachchan
Sara Zamana
Amitabh Bachchan Trivia
Amitabh Bachchan Hit Songs
Amitabh Bachchan Hit Movies
Amitabh Bachchan Age
Amitabh Bachchan Net Worth
Amitabh Bachchan Unknown Facts
Amitabh Bachchan Love Story
Amitabh Bachchan Rekha
Amitabh Bachchan Jaya Bachchan
Amitabh Bachchan Daughter In Law