तस्वीर नहीं लगाएंगे'...मां तेजी बच्चन की जयंती पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, शेयर किया भावुक पोस्ट

महानायक अमिताभ बच्चन ने मां तेजी बच्चन की जयंती पर भावुक पोस्ट साझा किया. बिग बी ने उन्हें अपनी प्रेरणा, हौसले और सब्र की मिसाल बताते हुए कहा कि उनकी छवि हमेशा दिल में बसी हुई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Amitabh bachchan with his mother Tezi bachchan
IMDB

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने बुधवार को अपनी मां तेजी बच्चन को उनके जन्मदिन पर अपने ब्लॉग पर एक खास पोस्ट शेयर करके याद किया. उन्होंने अपनी मां को प्रेरणा, साहस और धैर्य की मिसाल बताया.

अमिताभ बच्चन की भावुक पोस्ट
Photo Credit: Amitabh bachchan with his mother Tezi bachchan

बुधवार सुबह अमिताभ ने सोशल मीडिया पर अपनी मां को याद करते हुए एक प्यारा सा नोट लिखा. उन्होंने लिखा कि 12 अगस्त , मां का जन्म दिवस ! हमारी प्रेरणा, हमारा मनोबल!"

अमिताभ बच्चन अपनी मां के साथ

साथ ही यह भी बताया कि उन्होंने आज मां के बर्थ डे पर सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर क्यों नहीं लगाई. उन्होंने लिखा कि तस्वीर नहीं लगाएंगे. क्यूंकि जिनकी छवि हृदय में सदा रही हो, उसे यहां कैसे अंकित किया जा सकता है.

बता दें कि तेजी बच्चन का जन्म 12 अगस्त 1914 को लायलपुर (अब पाकिस्तान) में एक पंजाबी सिख परिवार में हुआ था. उनका मूल नाम तेजवंत कौर सूरी था.

Advertisement

harivansh rai bachchan with teji bachchan
Photo Credit: IMDB

 तेजी बच्चन ने 1941 में मशहूर हिंदी कवि हरिवंश राय बच्चन से शादी की थी और वे मशहूर कवि से जुड़े साहित्यिक और सांस्कृतिक हलकों में भी अपनी पहचान रखती थीं. वे एक थिएटर कलाकार भी थीं और उन्होंने कई स्टेज नाटकों में हिस्सा लिया था, जिनमें शेक्सपियर के नाटक 'मैकबेथ' का हिंदी रूपांतरण भी शामिल था.

तेजी बच्चन अमिताभ व अजिताभ बच्चन के साथ
Photo Credit: IMDB

तेजी बच्चन अमिताभ व अजिताभ बच्चन की मां थीं. अजिताभ ज्यादातर फिल्म इंडस्ट्री की चकाचौंध से दूर रहे और उन्होंने बिजनेस में अपना करियर बनाया, जबकि अमिताभ बच्चन ने हिंदी सिनेमा की दुनिया में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई.

Teji Bachchan in the play Macbeth
Photo Credit: IMDB

तेजी बच्चन ने गायन और अभिनय का शौक था. उन्होंने शेक्सपियर के नाटक 'मैकबेथ' के हिंदी रूपांतरण में अभिनय भी किया था. 

Advertisement

Abhishek Aiswarya wedding pic
Photo Credit: IMDB

तेजी बच्चन का निधन 21 दिसंबर 2007 को मुंबई में 93 साल की उम्र में हुआ था. उनका निधन उनके पोते अभिषेक बच्चन की बॉलीवुड सुपरस्टार ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ शादी के कुछ ही महीनों बाद हुआ था.

आपके लिए और भी 

जब हॉरर शूटिंग के दौरान सहम गए थे 'महाकाल' एक्टर, 'भूत' से एनकाउंटर पर हो गई थी हालत खराब

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
देशभर में 'हर घर तिरंगा' अभियान, NDA सांसदों की तिरंगा बाइक रैली
Topics mentioned in this article
Amitabh Bachchan
Teji Bachchan
Bollywood News
Entertainment News
Birthday Wishes