बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन ने दिवंगत अभिनेता नाना पाटेकर को याद करते हुए उनके एनडीटीवी डॉट कॉम के साथ पुराने इंटरव्यू का क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर किए है. इस क्लिप में नाना पाटेकर अमिताभ के बारे में काफी गर्मजोशी से बात करते नजर आते हैं. उन्होंने अमिताभ बच्चन के हिंदी सिनेमा में स्टारडम की बात ही. जिसमें नाना ने बताया कि कैसे बड़े पर्दे पर बिग बी के आने से असर पड़ा और उनके प्रति अपने सम्मान का जिक्र किया था.
अमिताभ बच्चन के स्टारडम पर बात
अमिताभ बच्चन ने यह क्लिप अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस क्लिप को शेयर करते हुए नाना की यादों को ताजा किया है. इंटरव्यू में नाना पाटेकर ने कहा था, 'अमित जी के आने के बाद हमारा फिल्म का मेकिंग बदल गया. आप हीरो थे, कॉमेडियन थे, साड़ी पहनते थे, कितने लोगों की दुकान बंद हो गई.' नाना का मतलब था कि अमिताभ बच्चन एक ही फिल्म में एक्शन, ड्रामा और कॉमेडी जैसे अलग-अलग किरदार निभा लेते थे. इससे फिल्मों में हर भूमिका के लिए अलग अभिनेताओं की जरूरत कम हो गई थी.
अमिताभ बच्चन और नाना पाटेकर की फिल्म
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन और नाना पाटेकर ने साल 1999 में आई फिल्म ‘कोहराम' में साथ काम किया था. फिल्म में दोनों कलाकारों की एक्टिंग को खूब पसंद किया गया था. वहीं बात करें नाना पाटेकर की तो उनका बीते 8 अक्टूबर को गोवा में निधन हो गया. उनके निधन ने हर किसी को हैरान कर दिया. नाना पाटेकर 75 साल के थे. कुछ समय के लिए फिल्मों से ब्रेक लेने के बाद उन्होंने हाल ही में कमबैक किया था. नाना पाटेकर पर्दे पर अपनी अलग एक्टिंग के लिए जाने जाते था.
यह भी पढ़ें | 34 साल पुराना शाहरुख का रोमांटिक गाना, मलेरिया और लव के कॉम्बिनेशन से विनोद ने बनाए गजब के बोल