अमिताभ बच्चन का 43 साल पुराना गाना, रोती बच्चे को खुश करने के लिए गाया, बोल लिखने के लिए पछताए आनंद बख्शी

अमिताभ बच्चन का 43 साल पुराना गाना, जो एक रोते बच्चे को खुश करने के लिए गाया जाता है. इसके बोल लिखने के लिए आनंद बख्शी को पछतावा हुआ था. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अमिताभ बच्चन का 43 साल पुराना गाना, आनंद बख्शी को पड़ा पछताना
YouTube

बॉलीवुड में कुछ गीतकार ऐसे हैं, जिन्होंने शब्दों के जरिए जज्बातों को सीधे दिलों तक पहुंचाया है. आनंद बक्शी (Anand Bakshi) उन्हीं चुनिंदा गीतकारों में से एक थे. उन्होंने करीब 40 साल के अपने करियर में 4,000 से भी ज्यादा गाने लिखे. उनके लिखे गीतों की खास बात थी कि वो आम बोलचाल की भाषा में होते थे, जिनमें भावनाएं साफ झलकती थीं. चाहे प्यार हो, दर्द हो, दोस्ती हो या देशभक्ति, उन्होंने हर तरह की भावनाओं को बहुत सुंदर शब्दों में लिखा. लेकिन इतने सफल और अनुभवी होने के बावजूद एक समय ऐसा आया जब उन्हें अपने एक गाने को लेकर अफसोस हुआ. यह किस्सा अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की 43 साल पुरानी फिल्म का है, जिसमें एक रोते बच्चे को चुप करवाने के लिए गाया गाना उनके पछतावे का कारण बन गया. यह किस्सा 1983 में आई फिल्म 'अंधा कानून' से जुड़ा है. इसका जिक्र उनके बेटे राकेश आनंद बक्शी ने उनकी जीवनी 'नग्मे किस्से बातें यादें' में किया. बता दें कि इस फिल्म में 'अमिताभ बच्चन' ने मुस्लिम किरदार निभाया था. वह जां निसार खान की भूमिका में थे, जो एक पूर्व वन अधिकारी था और उसे एक शिकारी की हत्या के झूठे आरोप में जेल में डाल दिया गया था. 'नग्मे किस्से बातें यादें' किताब में बताया कि निर्देशक ने बक्शी साहब को फिल्म की कहानी अमिताभ बच्चन के नाम से सुनाई थी, लेकिन यह नहीं बताया कि बिग बी का किरदार किस धर्म से ताल्लुक रखता है. 

ये भी पढ़ें- 25 हफ्ते सिनेमाघरों में चली उदित नारायण की नेपाली फिल्म, 41 साल बाद भी सुपरहिट हैं इसके 6 गाने

अमिताभ बच्चन का गाना बनी वजह

आनंद बक्शी ने इस फिल्म के लिए एक गाना लिखा, जो उस समय मशहूर हुआ. इस गाने की चंद लाइनें 'रोते-रोते हंसना सीखो, हंसते-हंसते रोना, जितनी चाभी भरी राम ने, उतना चले खिलौना' आज भी लोग गुनगुनाते हैं. इसमें 'राम' शब्द भगवान विष्णु के अवतार श्रीराम के रूप में आया है. जब आनंद बक्शी को पता चला कि फिल्म में अमिताभ बच्चन एक मुस्लिम किरदार निभा रहे हैं, तो उन्हें बहुत अफसोस हुआ. उन्होंने यह बात अपने बेटे को बताई. 

Advertisement

बेटे ने किताब में किस्से का जिक्र करते हुए बताया कि उन्होंने कहा, ''मुझसे गलती हो गई थी कि गाना लिखने से पहले मैंने निर्देशक से हीरो के किरदार का नाम और उसका मजहब नहीं पूछा था. निर्देशक अमिताभ बच्चन के नाम से कहानी सुना रहा था. मुझे अगर पता होता कि अमिताभ फिल्म में एक मुस्लिम किरदार निभा रहे हैं तो मैं उस किरदार की तहजीब और उसके मजहब के मुताबिक गाना लिखता.''

अंधा कानून का पॉपुलर बना गाना

1983 में आई अंधा कानून का गाना रोते रोते हैप्पी और सैड वर्जन में शूट हुआ था, जिसे किशोर कुमार और राजेश्वरी सचदेव ने गाया था. वहीं आनंद बख्शी के बोल और लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने कंपोज किया था. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- 30 लाख बजट, 5 करोड़ कमाई, 11 गाने और 2 करोड़ बिकीं कैसेट, 36 साल पुरानी इस फिल्म ने रातोंरात बदल दी थी कुमार सानू की किस्मत

Featured Video Of The Day
Crime Story: बंगाल टू यूपी.. अपराधियों का LIVE एनकाउंटर!
Topics mentioned in this article
Rote Rote Hasna Seekho
Bollywood
Andha Kanoon
Anand Bakshi
Amitabh Bachchan

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं