अमीषा पटेल ने ऋतिक रोशन के साथ शेयर की पुरानी फोटो, लिखी इंडस्ट्री की कड़वी सच्चाई

अमीषा पटेल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर थ्रोबैक फोटो शेयर की है. जो फिल्म ‘कहो ना… प्यार है’ की शूटिंग के दौरान थाईलैंड के फुकेत में ली गई थी. तस्वीर में अमीषा और ऋतिक रोशन एक रेस्टोरेंट में साथ डिनर करते दिखाई दे रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अमीषा पटेल ने शेयर की पुरानी तस्वीर
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की बेबाक अदाकारा अमीषा पटेल ने इंडस्ट्री की चमचमाती दुनिया के पीछे छिपी हकीकत पर तंज कसा है. इसके लिए उन्होंने अपनी एक पुरानी पिक को यूज किया है. जिसमें उनके साथ ऋतिक रोशन भी नजर आ रहे हैं. पुराने दिनों को याद करते हुए अमीषा पटेल ने नए स्टार्स के बीच की बॉन्डिंग पर कमेंट किया है. अमीषा पटेल के इंस्टाग्राम पर पोस्ट बेहद खास है. क्योंकि इससे उनकी पहली फिल्म और बॉलीवुड डेब्यू की यादें जुड़ी हैं. जिसके साथ वो ये बयां कर रही हैं कि तब सितारे कैसे एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप शेयर करते थे.

‘कहो ना… प्यार है' के दिनों को किया याद

अमीषा पटेल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर थ्रोबैक फोटो शेयर की है. जो फिल्म ‘कहो ना… प्यार है' की शूटिंग के दौरान थाईलैंड के फुकेत में ली गई थी. तस्वीर में अमीषा और ऋतिक रोशन एक रेस्टोरेंट में साथ डिनर करते दिखाई दे रहे हैं. पोस्ट शेयर करते हुए अमीषा ने लिखा कि वो खुद को खुशकिस्मत मानती हैं कि उन्हें अपने को-स्टार्स के साथ इतने सच्चे और लॉन्ग लास्टिंग रिश्ते मिले. उन्होंने कहा कि उस दौर में कलाकारों के बीच दोस्ती और अपनापन बहुत अच्छा हुआ करता था. लेकिन आज के बॉलीवुड में वैसी बॉन्डिंग कम देखने को मिलती है. अमीषा ने ये भी कहा कि कुछ रिश्ते जिंदगीभर साथ रहते हैं. बिलकुल इन यादों की तरह जो उनके लिए आज भी बहुत खास हैं. फैंस भी इस पोस्ट पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं और पुराने बॉलीवुड दौर को याद कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Drishyam 3 Box Office: 58 घंटे में 100 करोड़ कमा गई थी ये फिल्म, वीकएंड पर कितनी हुई टोटल कमाई

Advertisement

बॉलीवुड और ट्रोलिंग पर भी बोलीं अमीषा

अमीषा पटेल ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इंडियंस की सोच और ट्रोलिंग कल्चर को लेकर भी अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि भारत में आर्टिस्ट को अपने ही देश के लोग ज्यादा ट्रोल करते हैं. जबकि हॉलीवुड सितारों के साथ ऐसा कम देखने को मिलता है. एक्ट्रेस के मुताबिक किसी स्टार की ड्रेस, लुक या बड़े इवेंट में मौजूदगी को लेकर लोग तुरंत निशाना बनाना शुरू कर देते हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि अगर हम खुद को युनाइटेड कहते हैं. तो फिर अपने ही कलाकारों को इतना नीचे क्यों दिखाते हैं.

यह भी पढ़ें: 44 का दूल्हा, 22 की दुल्हन, 11 अक्तूबर 1966 को बंधे शादी के बंधन में, युसूफ खान की शादी का 60 साल पुराना वीडियो

Advertisement

Featured Video Of The Day
फीफा वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा उलटफेर, 5 बार का चैंपियन ब्राजील को नॉर्वे ने 2-1 हराया, नेयमार ने रोते हुए लिया संन्यास
Topics mentioned in this article
Hritik Roshan
Entertainment
Bollywood