VIDEO: पिता सलीम खान को देखने के लिए अस्पताल भागती हुई पहुंचीं अलवीरा, फैंस करने लगे सलामती की दुआ

Salim Khan Health Updates: जाने-माने स्क्रीनराइटर सलीम खान की तबीयत बिगड़ने की खबर ने फिल्म इंडस्ट्री और फैंस को अचानक चिंता में डाल दिया है. उन्हें मुंबई के बांद्रा स्थित लीलावती हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं सलीम खान

Salim Khan Health Update: जाने-माने स्क्रीनराइटर सलीम खान की तबीयत बिगड़ने की खबर ने फिल्म इंडस्ट्री और फैंस को अचानक चिंता में डाल दिया है. उन्हें मुंबई के बांद्रा स्थित लीलावती हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया है. जैसे ही यह खबर सामने आई, परिवार के सदस्य तुरंत अस्पताल पहुंचने लगे, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींचा उनकी बेटी अलवीरा खान अग्निहोत्री के रिएक्शन ने. मंगलवार, 17 फरवरी को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें अलवीरा अपनी गाड़ी से उतरकर तेजी से अस्पताल की ओर भागती हुई नजर आईं. उनके चेहरे पर साफ चिंता दिखाई दे रही थी, जिसने फैंस को और भी बेचैन कर दिया. पिता की सेहत को लेकर उनकी घबराहट साफ झलक रही थी.

सलमान भी पहुंचे अस्पताल 

इस बीच, सुपरस्टार सलमान खान भी अपने पिता से मिलने अस्पताल पहुंचे. अस्पताल के बाहर उनकी झलक कैमरे में कैद हुई, जहां वह काफी गंभीर और चिंतित नजर आए. उनके साथ कड़ी सुरक्षा भी मौजूद थी. सलमान का यह अंदाज देखकर फैंस समझ सकते हैं कि परिवार इस वक्त किस दौर से गुजर रहा है.सलीम खान, जिन्होंने जावेद अख्तर के साथ मिलकर 'सलीम-जावेद' की मशहूर जोड़ी बनाई, भारतीय सिनेमा के सबसे प्रभावशाली लेखकों में गिने जाते हैं. उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों की कहानी और पटकथा लिखी है. ऐसे में उनकी सेहत को लेकर हर कोई चिंतित है.

फैंस कर रहे सलामती की दुआ 

फिलहाल, सलीम खान की तबीयत को लेकर परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. यह भी साफ नहीं है कि उन्हें किस वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लेकिन अलवीरा का यूं घबराकर अस्पताल पहुंचना इस बात का संकेत है कि मामला गंभीर हो सकता है.. फैंस लगातार सोशल मीडिया पर उनकी जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. अब सभी की नजर परिवार की ओर से आने वाले अपडेट पर टिकी हुई है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: जब स्मृति ईरानी के सामने सलमान खान को पड़ी थी डांट, पापा सलीम ने गुस्से में कहा - निकम्मे हैं दोनों...
 

Featured Video Of The Day
CM Yogi On Hanuman Garhi Namaz: योगी के आरोपों पर सपा ने क्या कहा? | Ayodhya Ram Mandir
Topics mentioned in this article
Salim Khan
Salim Khan Health
Salim Khan Health Update
Salman Khan
Salim Khan News