नीना गुप्ता का पहला बॉयफ्रेंड था ये एक्टर, मुंबई आई थीं साथ, कपल ने निभाया था ससुर-बहू का रोल

नीना गुप्ता ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उनका पहला बॉयफ्रेंड कौन था, जिनके लिए वह मुंबई आई थीं. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नीना गुप्ता का पहला बॉयफ्रेंड है ये एक्टर

एक्ट्रेस नीना गुप्ता बॉलीवुड की जानी मानी अदाकारा बन गई हैं, जिन्होंने बधाई हो और पंचायत जैसी सीरीज से फैंस के बीच पहचान बनाई. हालांकि उनकी पर्सनल लाइफ भी इन दिनों में चर्चा का विषय रही. लेकिन क्या आप जानते हैं कि नीना गुप्ता का पहला बॉयफ्रेंड कौन था, जिनके साथ वह मुंबई आईं. इतना ही नहीं स्क्रीन पर उन्होंने ससूरजी और बहू का किरदार निभाया. दरअसल, नीना गुप्ता ने एक्टर आलोक नाथ को डेट किया है, जिनके साथ वह पहली बार मुंबई आईं. वहीं वह एक्ट्रेस के पहले बॉयफ्रेंड भी थी, जिसका जिक्र एक्ट्रेस ने हाल ही में किया. 

नेशनल अवॉर्ड जीत सुकी हैं नीना गुप्ता

नीना गुप्ता ने करियर की शुरुआत टीवी शो सांस से की, जो 1999 में आया था. इस शो में ना सिर्फ उन्होंने एक्टिंग की बल्कि इसे लिखा और डायरेक्ट भी किया. फैंस के बीच यह शो काफी पॉपुलर हुआ. हालांकि इस शो से पहले उन्हें1994 में वो छोकरी के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिल चुका था. हालांकि इन सबके बीच उनकी पर्सनल लाइफ काफी चर्चा का विषय रही. 

ये भी पढ़ें- Neena Gupta जब दिल्ली में कर रही थीं शादी की शॉपिंग, तभी मिली खबर कि मंगेतर ने तोड़ दिया है रिश्ता

Advertisement

पहले बॉयफ्रेंड के कारण मुंबई आई थीं नीना गुप्ता

काफी लोग जानते हैं कि वेस्ट इंडीज क्रिकेट लेजेंड विवियन रिचर्ड के साथ नीना गुप्ता रिलेशनशिप में रहीं. वहीं कपल की एक बेटी मसाबा गुप्ता हैं. हालांकि दोनों ने शादी नहीं की. लेकिन कम लोगों को पता है कि नीना गुप्ता के पहले बॉयफ्रेंड एक्टर आलोक नाथ हैं. हाल ही में मैशेबल इंडिया को दिए इंटरव्यू में नीना गुप्ता ने बताया कि वह मुंबई अपने पहले बॉयफ्रेंड आलोक नाथ के कारण आई थीं. 

ससुर-बहू का निभाया शो में किरदार

दरअसल, आलोक नाथ को नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन मिला था. वहीं ट्रेनिंग के दिनों में उन्होंने 1982 में आई फिल्म गांधी में रोल मिला, जिसमें नीना गुप्ता भी नजर आई थीं. इसके अलावा सीरियल बुनियाद में भी दोनों ने साथ काम किया. इस शो को रमेश सिप्पी और ज्योति सरुप ने डायरेक्ट किया था. आलोक नाथ ने शो में मास्टर हवेली राम का किरदार निभाया. जबकि नीना गुप्ता ने आलोक नाथ की बहू रज्जो का किरदार निभाया. शुरुआती दिनों में दोनों रिलेशनशिप में थे. लेकिन शादी तक बात नहीं पहुंची. रिपोर्ट्स की मानें तो आलोक नाथ के पिता इस रिश्ते के लिए राजी नहीं थे, जिसके चलते दोनों अलग हो गए और आलोक नाथ ने आशू सिंह से 1987 में शादी कर ली. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- बिग बॉस 19 की इस कंटेस्टेंट को नीना गुप्ता से होती है जलन, सलमान खान के साथ कर चुकी हैं काम

Featured Video Of The Day
बीच डिबेट कांग्रेस-SP प्रवक्ता में क्यों मच गया घमासान?
Topics mentioned in this article
Alok Nath
Neena Gupta
Neena Gupta First Boyfriend
Neena Gupta Boyfriend