पुष्पा फ्रैंचाइजी की जबरदस्त सफलता के बाद अल्लू अर्जुन ने पैन-इंडिया स्तर पर एक नया बेंचमार्क बना दिया है. अब उनकी अपकमिंग फिल्म 'राका' को लेकर देशभर में जबरदस्त उत्साह है. फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मच गई. इसी बीच सुपरस्टार डायरेक्टर लोकेश कनगराज के साथ अल्लू अर्जुन का अगला रोमांचक फिल्म 'AA23' भी सुर्खियों में है. इंडस्ट्री सोर्स के मुताबिक, फिल्म के मेकर्स जल्द ही एक बीटीएस वीडियो रिलीज करने की तैयारी में हैं, जिसमें अल्लू अर्जुन का लुक टेस्ट दिखाया जाएगा.
ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री बनने के बाद बड़े पर्दे पर दिखेंगे विजय, 'जन नायगन' की रिलीज डेट आई सामने
सोर्स ने बताया, “लोकेश कनगराज ने हाल ही में अल्लू का लुक टेस्ट किया है. आने वाले दिनों में यह फुटेज रिलीज हो सकता है. यह वीडियो फिल्म का ऑफिशियल टाइटल अनाउंसमेंट टीजर नहीं होगा, बल्कि फैंस को फिल्म के एक्शन एंटरटेनर का एक आकर्षक शुरुआती ग्लिम्प्स देगा.”
बताया जा रहा है कि AA23 के टीजर में अल्लू अर्जुन को लोकेश कनगराज की फिल्मों वाला सिग्नेचर सिल्वर कड़ा पहने हुए देखा गया, जो एक स्टाइलिश और वेस्टर्न-इंस्पायर्ड लुक की ओर इशारा करता है. फिल्म का म्यूजिक और बैकग्राउंड स्कोर अनिरुद्ध रविचंदर कंपोज करेंगे. यह अल्लू अर्जुन के साथ उनका पहला सहयोग होगा. इससे पहले हाइजेनबर्ग द्वारा बनाया गया '23 थीम' रिलीज होते ही ऑनलाइन खूब चर्चा में रहा था.
'राका' के अनाउंसमेंट के साथ अल्लू अर्जुन ने एक बार फिर पूरे देश में सनसनी फैला दी. एक साधारण से कैरेक्टर पोस्टर ने भी अभूतपूर्व प्रतिक्रिया हासिल की. अब दर्शक बड़े पर्दे पर उनके नए अवतार को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.