6 हफ्तों तक OTT पर रोज दोपहर 12 बजे टूटेगा भरोसा, जब 8 जोड़ियों का होगा लॉयल्टी टेस्ट, बिग बॉस से पहले आया ये रियलिटी शो

6 हफ्ते तक रोज दोपहर 12 बजे ओटीटी की दुनिया में कुछ ऐसा होने जा रहा है जिससे भरोसा तो टूटेगा और इसके साथ ही लाखों के फैन्स दिल भी टूटेंगे. ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 26 जून को कुछ नया होने जा रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
OTT पर 26 जून से आएगा 42 एपिसोड वाला ये रियलिटी शो, जोड़ियों का होगा लॉयल्टी टेस्ट
YouTube
नई दिल्ली:

छह हफ्ते तक रोज दोपहर 12 बजे ओटीटी की दुनिया में कुछ ऐसा होने जा रहा है जिससे भरोसा तो टूटेगा और इसके साथ ही लाखों के फैन्स दिल भी टूटेंगे. ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 26 जून को कुछ नया होने जा रहा है. इस हिंदी अनस्क्रिप्टेड सीरीज 'एलायंस' रिलीज हो रही है. इस शो के 6 हफ्तों में 42 एपिसोड आएंगे. जिसका नया एपिसोड हर रोज दोपहर 12 बजे स्ट्रीम होगा. 'एलायंस' के 'एलाइज' का ऐलान हो चुका है और इस शो का ट्रेलर भी रिलीज किया जा चुका है. आइए जानते हैं बिग बॉस से आने वाले इस शो में क्या होगा खेल, कौन होगा होस्ट.

होस्ट होगा ये बॉलीवुड एक्टर, ऐसा है फॉर्मेट

प्राइम वीडियो के शो 'एलायंस' को बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू होस्ट करेंगे. जिसमें मीडिया और एंटरटेनमेंट की दुनिया की मशहूर हस्तियां भरोसे, ताकत और सर्वाइवल का अल्टीमेट खेल खेलेंगी.

एक आलीशान और हाई-टेक अंडरग्राउंड सीक्रेट फैसिलिटी बनाई गई है. जहां लग्जरी और कभी न थमने वाले कॉम्पिटिशन होगा. 16 एलाइज 8 जोड़ियों के रूप में एंट्री लेंगी. इन एलाइज को खेल में बने रहने के लिए कई पापड़ बेलने पड़ेंगे, जिसमें फिजिकल टास्क से लेकर दिमाग का खेल तक शामिल होगा.

क्या बोले एलायंस के होस्ट

शो के बारे में कुणाल खेमू ने शेयर किया, 'एलायंस किसी भी ऐसे रियलिटी शो जैसा नहीं है जिसे मैं जानता हूं. जो बात इसे इतना रोमांचक बनाती है वो यह है कि यह सिर्फ चैलेंजेस जीतने के बारे में नहीं है, बल्कि रिश्तों को निभाने, मुश्किल फैसले लेने और खेल के बदलते ही खुद को उसके हिसाब से ढालने के बारे में है. एक रियलिटी सीरीज को होस्ट करने के मेरे इस पहले अनुभव में, हर दिन सामने आने वाली इस इंटेंसिटी, स्ट्रेटेजी और अनप्रेडिक्टेबिलिटी को देखना बेहद रोमांचक रहा है.'

Advertisement

प्राइम वीडियो के शो में कौन होंगे खिलाड़ी

'एलायंस' मीडिया और एंटरटेनमेंट जगत के कई दिलचस्प चेहरों को एक साथ लेकर आता है. हिंदी, भोजपुरी और रीजनल सिनेमा में अपने काम के लिए मशहूर एक्टर रवि किशन, इस खेल में अपनी बेटी रीवा किशन के साथ एंट्री कर रहे हैं, जो खुद एक्टर, मॉडल और डिजिटल पर्सनैलिटी हैं. टेलीविजन एक्टर कुशल टंडन, इस खेल में एक्टर अर्सलान गोनी के साथ हाथ मिला रहे हैं.

कोरियोग्राफर, डांसर और कंटेंट क्रिएटर जैद दरबार दोस्त और एक्टर डेजी शाह के साथ टीम बना रहे हैं. जानी-मानी टेलीविजन होस्ट, एक्टर और मॉडल मिनी माथुर और म्यूजिक क्यूरेटर निखिल चिनापा, अपनी सालों पुरानी दोस्ती और बॉन्डिंग को इस कॉम्पिटिशन में लेकर आ रहे हैं.

Advertisement

डिजिटल क्रिएटर और डांसर रूही दोसानी, टेलीविजन एक्टर और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी नीति टेलर के साथ पार्टनरशिप कर रही हैं. गेमिंग कंटेंट क्रिएटर और लाइवस्ट्रीमर वंशज सिंह, इस खेल में फैशन और लाइफस्टाइल इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर डॉली जावेद के साथ एंट्री कर रहे हैं. गेमिंग सेंसेशन और यूट्यूबर पायल गेमिंग, पंजाबी एक्टर, इन्फ्लुएंसर, डांसर और कंटेंट क्रिएटर सैबी सूरी के साथ हैं. एक्टर डेलबार आर्या, जो जर्मन एक्टर हैं और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में अपने काम के लिए जानी जाती हैं, और उनके साथ हैं एक्टर, म्यूजिशियन व राइटर अरमान खेरा.

एलाइज भले ही एक साथ एंट्री ले रहे हों, लेकिन लॉयल्टी? इसी का तो टेस्ट शुरू होगा 26 जून से.

यह भी पढ़ें: सिगरेट की महक सूंघकर किशोर कुमार ने गाया था ये गाना, रिकॉर्डिंग होते ही रो पड़े एसडी बर्मन, राजेश खन्ना की जोड़ी ने बनाया सुपरहिट

Featured Video Of The Day
न कहना मर्डर से ज्यादा मुश्किल? मंगेतर को खाई में धकेलने वाली 'कातिल मंगेतर' का सच
Topics mentioned in this article
Alliance On Prime
Alliance Reality Show
Prime Video
Entertainment