Akshay Kumar Welcome to the Jungle fees: अक्षय कुमार ने खोला राज, 'वेलकम टू द जंगल' के कितनी ली फीस?

हाल ही में ऐसे खबरें आईं कि अक्षय कुमार ने फिल्म वेलकम टू द जंगल के लिए अपनी फीस घटाई और 1.7 करोड़ रुपये चार्ज किए है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Akshay Kumar Welcome to the Jungle fees: अक्षय कुमार ने खोला राज

Akshay Kumar Welcome to the Jungle fees: अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल का ट्रेलर रिलीज हो गया है. गुरुवार को मुंबई में इस फिल्म से जुड़ा एक इवेंट रखा. इस इवेंट में फिल्म से जुड़े सभी सितारे नजर आए. हाल ही में ऐसे खबरें आईं कि अक्षय कुमार ने फिल्म वेलकम टू द जंगल के लिए अपनी फीस घटाई और 1.7 करोड़ रुपये चार्ज किए है. अब उन्होंने फिल्म के प्रमोशन के दौरान इस पर प्रतिक्रिया दी है. साथ ही उन्होंने यह भी खुलासा किया है कि उन्हें 1.7 करोड़ भी नहीं मिले हैं. 

ये भी पढ़ें: गुल्लक 5 ने ओटीटी पर बनाया नया रिकॉर्ड, 5 दिन में इतने मिलियन लोगों ने देखा शो

फीस पर क्या बोले अक्षय कुमार 

अक्षय कुमार से पूछा गया कि 1.7 करोड़ रुपये लेने का फैसला उन्होंने किसको देखकर लिया? इस पर एक्टर ने कहा- 'जिसने भी आपको 1.7 का बोला है, मुझे उतना भी नहीं मिला है. यह फिल्म मेरे लिए सबसे जरूरी थी, क्योंकि फिल्म की कहानी नीरज वोरा ने लिखी है. मैंने हमेशा अपनी इंटरव्यू में कहा है कि मैंने कॉमेडी में प्रियदर्शन, राजकुमार संतोषी और नीरज वोरा से बहुत कुछ सीखा है. इन तीनों से मैंने अपनी जिंदगी में काफी कुछ सीखा है.' 

फिल्म के बारे में

अक्षय कुमार ने आगे कहा, 'इस फिल्म में नीरज का बहुत बड़ा हाथ था. यह कहानी नीरज की थी. साथ में फिरोज नाडियाडवाला है. जिसे में 36 साल से जानता हूं.' इसके अलावा अक्षय कुमार ने और भी ढेर सारी बातें की हैं. बात करें फिल्म वेलकम टू द जंगल की तो इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा सहित कई कलाकार हैं. अहमद खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 
 

Featured Video Of The Day
सिया गोयल ने क्यों रखा था सीक्रेट मोबाइल?
Topics mentioned in this article
Welcome To The Jungle
Akshay Kuamr
Bollywood
Entertaiment