अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, क्या 2026 की नंबर 1 फिल्म बनेगी खिलाड़ी कुमार की एक्शन कॉमेडी?

अहमद खान द्वारा निर्देशित वेलकम टू द जंगल में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन लीड रोल में हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल ने रिलीज से पहले रचा इतिहास
नई दिल्ली:

11 जून को निर्देशक अहमद खान की फिल्म वेलकम टू द जंगल का ट्रेलर मुंबई में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान लॉन्च किया गया. जंगल-थीम पर आधारित सजावट और आकर्षक झरने ने इस आयोजन को और भी खास बना दिया. इस मेगा इवेंट में फिल्म की शानदार स्टारकास्ट मौजूद रही, जिसमें अक्षय कुमार, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, आफताब शिवदासानी, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी, जॉनी लीवर, राजपाल यादव सहित कई कलाकार शामिल थे.

ऑफ-स्क्रीन उनकी शानदार केमिस्ट्री अब ऑन-स्क्रीन भी भरपूर मनोरंजन के रूप में नजर आने वाली है. वेलकम टू द जंगल का धमाकेदार ट्रेलर दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है और सभी भाषाओं में यूट्यूब पर 1 ट्रेंड कर रहा है, लेकिन यह उपलब्धि यहीं नहीं रुकती. वेलकम टू द जंगल इस समय IMDb की टॉप 10 मोस्ट-अन्टिसिपेटेड इंडियन फिल्मों की सूची में भी नंबर 1 स्थान पर ट्रेंड कर रही है, जो यह साबित करता है कि दर्शक इस कॉमेडी और मनोरंजन से भरपूर फिल्म को देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं. खास बात यह है कि 2007 की कल्ट क्लासिक फिल्म वेलकम के बाद अक्षय कुमार एक बार फिर इस फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे हैं, जिसे लेकर दर्शकों में खास उत्साह है.

यह भी पढ़ें- कार्तिक आर्यन ने 14 महीने की थी इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत, छोड़ा मीठा, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़

हाल ही में अक्षय कुमार निर्देशक प्रियदर्शन की हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला में नजर आए थे, जिसने दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की. आने वाले समय में वह प्रियदर्शन के साथ एक और फिल्म हैवान में दिखाई देंगे. इसके अलावा वह गोलमाल 5 में भी नजर आएंगे, जहां उनकी रोहित शेट्टी के साथ सूर्यवंशी के बाद एक बार फिर साझेदारी देखने को मिलेगी.

Advertisement

अहमद खान द्वारा निर्देशित वेलकम टू द जंगल में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडे, बृजेन्द्र काला, फिरोज खान (अर्जुन), स्वर्गीय पंकज धीर, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, जीतू वर्मा, वृहि कोडवारा, आदित्या सिंह और भाग्य भानुशाली जैसे कलाकार नजर आएंगे. 

यह भी पढ़ें- जब अमरीश पुरी ने स्मिता पाटिल को जड़ दिया था जोरदार थप्पड़,  रोने लगी थीं एक्ट्रेस, वजह जानकर होंगे हैरान 

Advertisement

अहमद खान द्वारा निर्देशित इस मनोरंजक फिल्म को ए.ए. नाडियाडवाला, केप ऑफ गुड फिल्म्स और स्टार स्टूडियो18 द्वारा सीता फिल्म्स और राकेश डांग के सहयोग से प्रस्तुत किया जा रहा है. यह फिल्म बेस इंडस्ट्रीज ग्रुप का प्रोडक्शन है, जिसे राकेश डांग और वेदांत विकास बाली ने प्रोड्यूस किया है. निर्माता फिरोज ए. नाडियाडवाला की वेलकम टू द जंगल 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

Featured Video Of The Day
Diplomacy का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक!; PM Modi ने बताया कैसे भारत ने समय रहते दुनिया को चौंकाया
Topics mentioned in this article
Welcome To The Jungle  box Office
Welcome To The Jungle  box Office Collection
Welcome To The Jungle  budget
Welcome To The Jungle  cast
Welcome To The Jungle  trailer