अक्षय कुमार ने बदले गियर, तीन फिल्मों में बनेंगे शैतान और हैवान, अब खिलाड़ी हंसाएगा नहीं डराएगा

अक्षय कुमार ने अपने कैरियर में गियर बदल दिए हैं. अब वे फिल्मों में शैतान और हैवान बनने जा रहे हैं. यानी अब वे पूरी तरह से विलेन बन गए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

हर एक्टर के करियर में ऐसा मोड़ आता है कि उसे अपनी एक्टिंग की गाड़ी के गियर बदलने पड़ती है. अक्षय कुमार ने भी एक्टिंग के इस पड़ाव पर आकर किरदारों को लेकर प्रयोग करने का फैसला कर लिया है. हालांकि ऐसा नहीं है कि वह पहली बार ऐसा कर रहे हैं. वह पहले भी ऐसा कर चुके हैं, लेकिन अब तो वो खुलकर कुछ ऐसा करने जा रहे हैं जो उन्होंने पहले बहुत कम किया है. हम बात कर रहे हैं विलेन किरदार की. दशकों तक एक्शन, कॉमेडी और मास एंटरटेनर हीरो के रूप में छाए रहने वाले अक्षय अब विलेन की भूमिकाओं में नजर आएंगे. जो उनके करियर का एक बोल्ड और रोचक टर्न माना जा रहा है. आइए एक नजर डालते हैं उनके करियर के इस नए पड़ाव पर.

यह भी पढ़ें: कूड़ेदान से जुड़ा है गहरा राज, क्लाइमैक्स देख हिला लोगों का दिमाग, IMDb ने दी 8.4 रेटिंग, क्या आपने देखी?

 स्त्री 2 में सरकटा का वंशज

2024 में 'स्त्री 2' में अक्षय कुमार का सरप्राइज कैमियो सबसे पहले चर्चा में आया. फिल्म के पोस्ट-क्रेडिट सीन में वे सरकटा के वंशज के रूप में दिखे, जो एक मानसिक अस्पताल में बंद हैं और मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स (MCHU) के बड़े विलेन के रूप में सेटअप किए गए. प्रोड्यूसर दिनेश विजन ने उन्हें “हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का थानोस” कहा, जिससे फैंस में खलबली मच गई. यह कैमियो छोटा लेकिन प्रभावशाली था, जिसने 'स्त्री 3' या यूनिवर्स की अगली फिल्मों में उनके बड़े रोल की उम्मीद जगाई. सरकटा की झलक थामा में भी नजर आ चुकी है.

एक्शन थ्रिलर में हैवान अक्षय कुमार

प्रियदर्शन की अपकमिंग एक्शन-थ्रिलर हैवान (2026 रिलीज) में अक्षय सैफ अली खान के सामने नेगेटिव रोल में हैं. फिल्म में सैफ हीरो हैं, जबकि अक्षय एक खतरनाक विलेन के रूप में नजर आएंगे. प्रियदर्शन ने कुछ दिन पहले बताया था कि कई एक्टर्स ने यह रोल ठुकरा दिया था, लेकिन अक्षय ने खुद इसे एक्सेप्ट किया. 

अक्षय कुमार करेंगे गोलमाल

रोहित शेट्टी की गोलमाल 5 में अक्षय अजय देवगन के सामने मुख्य विलेन के रूप में होंगे. यह उनकी अजय के साथ छठी फिल्म है, लेकिन पहली बार दोनों एक दूसरे से टकाएंगे. गोलमाल फ्रेंचाइजी में फैंटेसी एलिमेंट्स के साथ कॉमेडी और एक्शन का मिश्रण होगा. अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और कुणाल खेमू वाली गैंग के खिलाफ अक्षय का नेगेटिव रोल फिल्म को नया ट्विस्ट देगा. शूटिंग फरवरी 2026 से शुरू हो रही है, और 2027 की शुरुआत में रिलीज हो सकती है. 

यह भी पढ़ें: रणबीर कपूर की 4000 करोड़ी रामायण में मेघनाद बनेगा ये एक्टर, दे चुका है एक के बाद एक हिट 

Advertisement

अक्षय कुमार पहले भी विलेन के रोल निभा चुके हैं. अजनबी (2001) में बॉबी देओल के खिलाफ और 2.0 (2018) में रजनीकांत के सामने उनके नेगेटिव किरदारों की खूब तारीफ हुई थी. अब यह 'विलेन एरा; उनके लिए नई शुरुआत लग रही है, खासकर हाल के कुछ फिल्मों के बाद जहां बॉक्स ऑफिस पर चुनौतियां आईं. इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स मानते हैं कि ये रोल उनकी एक्टिंग रेंज दिखाएंगे और फैंस को नया अंदाज देंगे.

Featured Video Of The Day
Ayodhya ram mandir prasad Controversy: अयोध्या राम मंदिर प्रसाद में मिलावट का बड़ा दावा! | Ayodhya