अक्षय कुमार को नहीं 'धुरंधर 2' का कोई डर, 'भूत बंगला' की रिलीज से पहले बोले- फिल्म बच्चों और परिवार के लिए बनाई

बॉलीवुड की मसालेदार एक्शन थ्रिलर 'धुरंधर 2' अभी थिएटर्स में धमाल मचा रहा है. रणवीर सिंह की फिल्म ने रिलीज के सिर्फ पांच दिनों में ही 850 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अक्षय कुमार का भरोसा: 'धुरंधर' का जोश 'भूत बंगला' की कमाई पर असर नहीं डालेगा

बॉलीवुड की मसालेदार एक्शन थ्रिलर 'धुरंधर 2' अभी थिएटर्स में धमाल मचा रहा है. रणवीर सिंह की फिल्म ने रिलीज के सिर्फ पांच दिनों में ही 850 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. ऐसे में कई फिल्में अपनी रिलीज टाल रही हैं, लेकिन अक्षय कुमार की नई फिल्म 'भूत बंगला' 10 अप्रैल को ठीक समय पर स्क्रीन्स पर आने वाली है. वहीं इन सबके बीच अक्षय कुमार ने 'धुरंधर 2' को लेकर बड़ी बात कह डाली है. खिलाड़ी कुमार ने कहा है कि उन्होंने रणवीर सिंह की फिल्म से किसी भी तरह का डर नहीं है. 

ये भी पढ़ें: ओटीटी के सामने आमिर खान ने टेके घुटने, यूट्यूब के बाद अब इस ओटीटी पर रिलीज करेंगे ‘सितारे जमीन पर'

अक्षय कुमार ने कही बड़ी बात

अक्षय कुमार ने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि वह ट्रेंड देखकर फिल्म नहीं बनाते. उन्होंने बताया, “फिल्में अलग-अलग तरह की होती हैं. 'धुरंधर' एक शानदार फिल्म है, मैंने उसे देखा है. वह एडल्ट फिल्म है, जबकि 'भूत बंगला' बच्चों और परिवार के लिए बनी है. हमने फिल्म बनाते समय यह नहीं सोचा कि अभी क्या चल रहा है. हमने सिर्फ कहानी अच्छी है या नहीं, इस पर ध्यान दिया.” अक्षय कुमार ने जोर देकर कहा कि वे कभी ट्रेंड के पीछे नहीं भागते. उनकी फिल्म हॉरर-कॉमेडी है, जो भूल भुलैया जैसा मजा देगी. 

क्या बोले प्रियदर्शन

निर्देशक प्रियदर्शन ने भी कहा कि दर्शक हर तरह की फिल्में पसंद करते हैं. उन्होंने कहा,  “'धुरंधर' और 'बॉर्डर 2' जैसी फिल्में अच्छा कर रही हैं. बीच में कुछ अलग करने से कोई नुकसान नहीं. जो लोग एक्शन देखते हैं, वे हॉरर-कॉमेडी भी एंजॉय कर सकते हैं,”.'भूत बंगला' में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले बनी है. प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की यह जोड़ी 10 साल बाद फिर साथ काम कर रही है. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
BREAKING NEWS: Noida में नाले में गिरे Enigneer आर्यन का खौफनाक CCTV फुटेज आया सामने! | UP news
Topics mentioned in this article
Dhurandhar 2
Bhooth Bangla
Movie Bhooth Bangla
Film Dhurandhar 2
Akshay Kumar