अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला' को लेकर ऑडियंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है और अब जो अपडेट सामने आई है, उसने इस बज को और हाई कर दिया है. खबर है कि ये फिल्म करीब 2 घंटे 50 मिनट की हो सकती है, यानी इस बार अक्षय एक फुल ऑन एंटरटेनमेंट पैकेज लेकर आ रहे हैं. पिछले कुछ सालों में उनकी फिल्में जल्दी खत्म हो जाती थीं, लेकिन इस बार ऑडियंस को ज्यादा कंटेंट और मजा मिलने वाला है. इससे साफ है कि फिल्म की कहानी में कई ट्विस्ट और सरप्राइज देखने को मिल सकते हैं.
ये भी पढ़ें: Exclusive: 'मुझे वेपन ट्रेनिंग भी लेनी पड़ी, जो बहुत जरूरी थी'- धुरंधर 2 के लिए इस एक्टर ने खुद के ऐसे किया तैयार
'भूत बंगला' की डेट लॉक
फिल्म की रिलीज को लेकर पहले काफी चर्चा थी कि ये आगे बढ़ सकती है, लेकिन अब तस्वीर पूरी तरह साफ हो चुकी है. ‘भूत बंगला' पोस्टपोन नहीं हुई है और ये 10 अप्रैल को ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी. दिलचस्प बात ये है कि उसी वक्त बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर' भी मौजूद है, ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल सकता है. अब देखना होगा कि ऑडियंस किस फिल्म को ज्यादा पसंद करती है. हालांकि ‘भूत बंगला' की लंबाई धुरंधर 2 से काफी कम है.
इस बार लंबा चलेगा शो
बताया जा रहा है कि फिल्म का रनटाइम करीब 170 मिनट हो सकता है. सेंसर के बाद इसमें थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है, लेकिन फिलहाल इसे अक्षय कुमार की सबसे बड़ी फिल्मों में गिना जा रहा है. हाल के सालों में उनकी ज्यादातर फिल्में 150 मिनट से कम की रही हैं, ऐसे में ये फिल्म अलग ही फील दे रही है.
‘हॉलिडे' के बाद बड़ा सरप्राइज
अगर ये रनटाइम फाइनल रहता है, तो ‘भूत बंगला' साल 2014 की फिल्म ‘हॉलिडे' के बाद अक्षय कुमार की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल हो जाएगी. ‘हॉलिडे' भी लगभग इतने ही समय की थी. इसके अलावा ‘बेबी', ‘रुस्तम', ‘केसरी' और ‘ओएमजी 2' जैसी फिल्मों का ड्यूरेशन इससे कम रहा है.
ऑडियंस को क्या है उम्मीद
ज्यादा रनटाइम का मतलब है ज्यादा कहानी, ज्यादा ट्विस्ट और ज्यादा एंटरटेनमेंट. ऐसे में ऑडियंस को उम्मीद है कि ‘भूत बंगला' में हॉरर और कॉमेडी का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा. अब सभी की नजर इसके ट्रेलर और रिलीज पर टिकी हुई है.