ओटीटी पर अक्षय कुमार ने दी रणवीर सिंह का मात, नेटफ्लिक्स पर धुरंधर 2 से ज्यादा देखी जा रही है ये फिल्म

ओटीटी पर रणवीर सिंह पर अक्षय कुमार भारी पड़ते नजर आए हैं. यही वजह है कि धुरंधर 2 नेटफ्लिक्स पर नंबर वन फिल्म नहीं बन पाई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ओटीटी पर अक्षय कुमार ने दी रणवीर सिंह का मात
NDTV

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 इस साल की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है. इस फिल्म ने सिनेमाघरों में बंपर कमाई की और बॉलीवुड की बहुत सी फिल्मों के रिकॉर्ड को भी तोड़ डाला. अब धुरंधर 2 हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. लेकिन ओटीटी पर रणवीर सिंह पर अक्षय कुमार भारी पड़ते नजर आए हैं. यही वजह है कि धुरंधर 2 नेटफ्लिक्स पर नंबर वन फिल्म नहीं बन पाई है. इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. 

ये भी पढ़ें; आने वाले 10 दिन प्राइम वीडियो पर मचने वाला है गदर, रिलीज हो रही हैं ये 6 वेब सीरीज और फिल्में

अक्षय कुमार ने मारी बाजी

दरअसल नेटफ्लिक्स की टॉप 10 फिल्मों में धुरंधर 2 दूसरे नंबर पर है. जबकि अक्षय कुमार की भूत बंगला बीते कुछ वक्त से लगातार नंबर 1 की जगह पर बनी हुई है. इस तरह नेटफ्लिक्स पर अक्षय कुमार, रणवीर सिंह पर भारी पड़ते दिख रहे हैं. अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला बीती 12 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. इस फिल्म ने सिनेमाघरों में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है. फिल्म में एक बार फिर से अक्षय कुमार का कॉमेडी अंदाज देखने को मिला है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है. 

फिल्मों का कलेक्शन

वहीं बात करें रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 की तो 19 जून तो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. हालांकि यह फिल्म पहले जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी. लेकिन अब धुरंधर 2 को दोबारा से नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया. यह फिल्म इस साल मार्च में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. जिसने बॉक्स ऑफिस पर करीब 1800 करोड़ रुपये की कमाई की थी. सिनेमाघरों में यह फिल्म दर्शकों की भीड़ जुटाने में कामयाब रही थी. ऐसे में ओटीटी दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. 

Advertisement

नेटफ्लिक्स टॉप 10

वहीं बात करें नेटफ्लिक्स की बाकी फिल्मों की तो तीसरे नंबर पर वॉइस मेल फॉर इसाबेल, चौथे नंबर पर मां बहन, पांचवें नंबर पर हसबैंड्स इन एक्शन, जबकि छठे नंबर पर धनुष की फिल्म कारा है. नहीं सातवें नंबर पर फिल्म 29, आठवें पर सैफ अली खान की कर्तव्य, नौवें नंबर पर क्रिएटर और 10वें नंबर पर फिल्म कलंक है. 

Featured Video Of The Day
"शर्मा बताया, गोत्र पूछा तो निकला मुस्लिम..." नाम छिपाने के आरोप पर मुजफ्फरनगर में भारी बवाल
Topics mentioned in this article
Bhooth Bangla
Bhooth Bangla  box Office Collection
Dhurandhar 2
Bollwyood