पर्दे पर फिर एक साथ एक्शन करते दिखेंगे अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी, लेकर आ रहे हैं अपनी 24 साल पुरानी फिल्म का सीक्वल

Awara Paagal Deewana Sequel: अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी ने साथ में कई फिल्में की हैं. दोनों की जोड़ी को पर्दे पर दर्शकों को प्यार भी मिलता रहा है. अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी अपनी फिल्मों के सीक्वल में भी नजर आ चुके हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Awara Paagal Deewana Sequel: पर्दे पर फिर एक साथ एक्शन करते दिखेंगे अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी
NDTV

Awara Paagal Deewana Sequel: अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी ने साथ में कई फिल्में की हैं. दोनों की जोड़ी को पर्दे पर दर्शकों को प्यार भी मिलता रहा है. अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी अपनी फिल्मों के सीक्वल में भी नजर आ चुके हैं. अब इन दोनों की एक और फिल्म का सीक्वल आने जा रहा है, जो 2002 की हिट फिल्मों में से एक है. इस फिल्म का नाम आवारा पागल दीवाना है. सुनील शेट्टी ने खुलासा किया है कि उनकी सुपरहिट फिल्म आवारा पागल दीवाना का सीक्वल जल्द ही बनने जा रहा है. 

कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

एक्टर ने कहा है कि अगले साल तक फिल्म की शूटिंग शुरू होगी. उन्होंने साफ शब्दों में कहा,'यह जरूर हो रहा है.' सुनील शेट्टी ने बॉलीवुड हंगामा से खास बातचीत में यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आवारा पागल दीवाना के सीक्वल की शूटिंग अगले साल की शुरुआत में शुरू हो जाएगी. इससे पहले इस साल इंस्टाग्राम पर उन्होंने आवारा पागल दीवाना के सीक्वल के बारे में संकेत दिया था, लेकिन अब उन्होंने समय का भी जिक्र कर दिया है.

आवारा पागल दीवाना 2002 में रिलीज हुई थी. इसमें सुनील शेट्टी के अलावा अक्षय कुमार, आफताब शिवदासानी, परेश रावल समेत कई कलाकारों ने काम किया था. फिल्म ने उस समय अच्छा बिजनेस किया था और दर्शकों को काफी पसंद आई थी. अब इसका दूसरा हिस्सा बनने जा रहा है, जिससे फैंस काफी उत्साहित हैं.

सुनील शेट्टी के लिए खास रहा खास

सुनील शेट्टी ने बताया कि इस साल उनकी फिल्म वेलकम टू द जंगल सफल रही. साथ ही बॉर्डर 2 में भी उन्होंने एक सीन किया है, जिसे वे अपनी सफलता मानते हैं. एक्टर ने कहा कि वे अब ऐसे प्रोजेक्ट चुन रहे हैं जो लोगों पर पॉजिटिव असर डालें. चाहे ब्रांड हो या फिल्म, वह चाहते हैं कि उनका काम लोगों को अच्छे मनोरंजन दे या किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचाए.

Advertisement

सुनील शेट्टी इस साल हिंदी सिनेमा के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन से भी खुश हैं. उन्होंने कहा कि साल का पहला हिस्सा अच्छा रहा, दूसरी तिमाही शानदार रही और आखिरी तिमाही भी बहुत मजबूत दिख रही है. लेकिन वे चाहते हैं कि सिनेमाघरों की संख्या बढ़े, टिकट के दाम कम हों और पॉपकॉर्न सस्ता मिले. इससे ज्यादा लोग फिल्में देखने आ सकेंगे. इसके अलावा सुनील शेट्टी ने अपनी आने वाली फिल्मों का भी जिक्र किया. उन्होंने हिटमैन और सबसे बड़ा रुपैया नाम की फिल्मों के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि ये फिल्में अलग-अलग कहानियों वाली हैं और वे इनके लिए उत्साहित हैं. सुनील शेट्टी इन दिनों अपने बिजनेस रियलिटी शो भारत के सुपर फाउंडर्स के दूसरे सीजन को लेकर भी व्यस्त हैं.

यह भी पढ़ें | 3 दिन, 12 घंटे की शिफ्ट, बर्फ जैसा ठंडा पानी, ऐसे शूट हुआ था रवीना टंडन- अक्षय कुमार का रोमांटिक गाना, उदित -

Advertisement
Featured Video Of The Day
फरीदाबाद में पार्किंग विवाद में खूनी जंग, पड़ोसी ने परमजीत धनखड़ को मारी 15 गोलियां
Topics mentioned in this article
Awara Paagal Deewana 2
Awara Paagal Deewana Movie
Suniel Shetty
Akshay Kumar
Suniel Shetty And Akshay Kumar

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं