एक्ट्रेस ने 32 की उम्र में फ्रीज करवाए एग्स, बताया - दो हफ्ते बहुत मुश्किल रहे, मुझे हर दिन इंजेक्शन लग रहे थे

आकांक्षा रंजन कपूर ने इंस्टा पर एक पोस्ट में बताआ, "पिछले दो हफ्ते मेरे लिए बेहद कठिन और थकाने वाले रहे. इस दौरान मुझे हर दिन इंजेक्शन लगवाने पड़े. हार्मोन में लगातार बदलाव हो रहे थे, जिसकी वजह से शरीर में सूजन और कई तरह की परेशानियां भी महसूस हुईं."

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
आकांक्षा रंजन कपूर ने वुमेंस डे पर शेयर की अच्छी खबर
Social Media
नई दिल्ली:

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अभिनेत्री आकांक्षा रंजन कपूर ने एक ऐसा अनुभव साझा किया, जिसने सोशल मीडिया पर नई चर्चा छेड़ दी. आकांक्षा ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने एग्स फ्रीज करवा लिए हैं. उन्होंने बताया कि यह फैसला लेना और इस प्रोसेस से गुजरना उनके लिए कितना भावनात्मक और शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण रहा. 

आकांक्षा रंजन कपूर ने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने पिछले दो हफ्तों के अनुभव के बारे में खुलकर बात की. अभिनेत्री ने लिखा, "मैंने एक दिन पहले अपने एग्स फ्रीज करवाए हैं. शुरुआत में मैं इस बात का खुलासा नहीं करना चाहती थी, लेकिन महिला दिवस के दिन मुझे लगा कि यह अनुभव साझा करना जरूरी है, क्योंकि इससे महिलाओं के शरीर की ताकत और अद्भुत क्षमता को समझा जा सकता है."

आकांक्षा ने कहा, "पिछले दो हफ्ते मेरे लिए बेहद कठिन और थकाने वाले रहे. इस दौरान मुझे हर दिन इंजेक्शन लगवाने पड़े. हार्मोन में लगातार बदलाव हो रहे थे, जिसकी वजह से शरीर में सूजन और कई तरह की परेशानियां भी महसूस हुईं. इसके अलावा बार-बार जांच करवानी पड़ी, कई दवाइयां लेनी पड़ीं और अंत में एक छोटी सर्जरी भी करानी पड़ी."

Advertisement

यह भी पढ़ें: अनुराग डोभाल का सुसाइड की कोशिश वाला वीडियो देख हैरान रह गई नीलम गिरी, यूट्यूबर के लिए इंस्टा पर लिखा ये मैसेज

उन्होंने कहा, "यह पूरा अनुभव आसान नहीं था, लेकिन इससे मुझे यह महसूस हुआ कि महिलाओं का शरीर कितना मजबूत होता है." आकांक्षा ने अपनी पोस्ट में एक और तस्वीर का जिक्र किया, जो अगले दिन की थी. इस तस्वीर में वह अपने काम के लिए तैयार होती नजर आ रही थीं. उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, "मैं इस प्रोसेस के बाद धीरे-धीरे अपनी नॉर्मल रुटीन में लौटने की कोशिश कर रही हूं, हालांकि मैं केवल अपने बिल्डिंग के आसपास करीब बीस मिनट ही चल पाई हूं, लेकिन यह मेरे लिए काफी था. शरीर अभी-अभी एक बड़ी प्रोसेस से गुजरा है, इसलिए खुद को समय देना जरूरी है और यह छोटा कदम भी मुझे बड़ी अचीवमेंट जैसा लगा."

Advertisement

यह भी पढ़ें: UK07 अनुराग डोभाल की सुसाइड की कोशिश के बीच रजत दलाल का खुलासा, पिता बनने वाला है अनुराग

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
नरोत्तम मिश्रा के टिकट कटने पर MP के दतिया में भारी बवाल!
Topics mentioned in this article
Akansha Ranjan Kapoor
Akansha Ranjan Kapoor Instagram
Akansha Ranjan Kapoor Froze Eggs
Eggs Freeze Technique
Akansha Ranjan Kapoor Age
Akansha Ranjan Kapoor Net Worth
Who Is Akansha Ranjan Kapoor