इतना बड़ा हो गया अजय देवगन और काजोल का बेटा, जिम में बहाया पसीना, देखें जबरदस्त फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन

शुरू में जब युग देवगन ने वर्कआउट करना शुरू किया था, तब वह रस्सी की मदद लेकर एक्सरसाइज कर रहे थे. लेकिन अब उनकी फिटनेस पूरी तरह बदल चुकी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
15 साल की उम्र में अजय देवगन के बेटे ने बहाया जिम में पसीना

बॉलीवुड के कई सितारों के बच्चे अब धीरे-धीरे बड़े हो रहे हैं और चर्चा में बने रहते हैं. इस बीच अजय देवगन और काजोल के बेटे युग देवगन भी चर्चा में आ गए हैं. युग देवगन इन दिनों अपने नए वीडियो को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. उनका यह वीडियो जिम में वर्कआउट करते समय का है. अभी युग देवगन सिर्फ 15 साल के हैं और उन्होंने इस उम्र में जिम में जमकर पसीना बहाया है. शुरू में जब युग देवगन ने वर्कआउट करना शुरू किया था, तब वह रस्सी की मदद लेकर एक्सरसाइज कर रहे थे. लेकिन अब उनकी फिटनेस पूरी तरह बदल चुकी है.

ये भी पढ़ें: Peddi Box Office Collection Day 1: राम चरण की 'पेड्डी' का 135 करोड़ का धमाका, सारी फिल्में हो गईं चित

वीडियो हुआ वायरल

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे युग देवगन भारी वजन उठाते हुए पुश-अप्स कर रहे हैं. उनकी ताकत, स्टेमिना और डिसिप्लिन देखकर कोई भी प्रभावित हो रहा है. वीडियो में उनका ट्रांसफॉर्मेशन इतना इंस्पायरिंग है कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं. युग देवगन के इस वीडियो को फिटनेस कोच और एथलीट रोबिन बहल ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'सबसे मेहनती लड़का. युग का डिसिप्लिन मुझे बहुत प्रेरित करता है. मैं उसे बेस्ट लेवल तक ले जाना चाहता हूं. यह तो सिर्फ शुरुआत है.'

Advertisement

युग की फिल्म 

रोबिन की इस पोस्ट पर कई फिल्मी सितारे अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. अजय देवगन के बेटे युग देवगन आमतौर पर लाइमलाइट से दूर रहते हैं. वे अभी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दे रहे हैं. हाल ही में युग ने बॉलीवुड फिल्म ‘कराटे किड - लेजेंड्स' के हिंदी वर्जन में अपनी आवाज दी है, जो उनका एक्टिंग से जुड़ा पहला कदम माना जा रहा है. लेकिन अभी यह तय नहीं है कि वे भविष्य में अभिनय को करियर बनाएंगे या नहीं.
 

Featured Video Of The Day
खान सर विवाद में बड़ा खुलासा! बॉडीगार्ड ने पुलिस को क्या बताया?
Topics mentioned in this article