ऐश्वर्या राय हैं परफेक्शन की असली क्वीन, साड़ी पर सिलवटें न पड़ें इसलिए 7 घंटे खड़ी रहीं ब्यूटी क्वीन

ऐश्वर्या राय बच्चन 1997 से फिल्मी दुनिया में एक्टिव हैं. खूबसूरती का दूसरा नाम कही जाने वाली ऐश्वर्या अपने प्रोफेशनलिज्म के लिए भी मशहूर हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
मिस परफेक्शनिस्ट हैं ऐश्वर्या राय
Social Media
नई दिल्ली:

ऐश्वर्या राय बच्चन हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेसेज में से एक हैं. उनके मासूमियत भरे चेहरे ने लाखों दिलों को धड़कना सिखाया और अपनी अदाकारी से उन्होंने कई फिल्मों में चार चांद लगाए. उनके लंबे फिल्मी करियर की बात करें तो 1997 में शुरुआत के बाद आज तक वो अपनी डेडिकेशन और प्रोफेशनलिज्म के चलते ही इंड्सट्री में कायम हैं. काम को लेकर उनकी सीरियसनेस का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह केवल अपने सीन, डायलॉग या एक्सप्रेशन ही नहीं बल्कि कॉस्ट्यूम को परफेक्ट बनाए रखने में भी उतनी ही मेहनत करती थीं. हाल में हैदराबाद की एक ज्वेलर प्रतीक्षा प्रशांत ने ऐश्वर्या राय से जुड़ा ये किस्सा सुनाया.  

परफेक्शन पसंद करती हैं ऐश्वर्या

ऐश्वर्या के बारे में बात करते हुए प्रतीक्षा ने कहा, “ऐश्वर्या राय बेवजह इतनी बड़ी स्टार नहीं हैं. मैंने खुद देखा है कि वे अपने लुक, ड्रेस, स्टाइल और कॉस्ट्यूम को लेकर कितनी अलर्ट रहती हैं. वे अपने हेयरस्टाइल में एक भी पिन दिखने नहीं देना चाहतीं और हर एंगल से परफेक्ट दिखना चाहती हैं.”

यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 नहीं देख पाएंगे 18 से कम उम्र के दर्शक, 21 कट लगने के बाद भी बच्चों के लायक नहीं रही ये फिल्म- मिला A सर्टिफिकेट

प्रतीक्षा ने एक खास किस्सा शेयर किया उन्होंने कहा, “पोन्नियन सेल्वन के एक सीन में उन्हें ऑर्गेंजा साड़ी पहनाई गई थी. शूटिंग के दौरान वे पूरे 6-7 घंटे तक सेट पर खड़ी रहीं और बिल्कुल नहीं बैठीं, क्योंकि वे नहीं चाहती थीं कि साड़ी पर सिलवटें पड़ जाएं. मैंने यह अपनी आंखों से देखा है.”

Advertisement

बता दें कि पोन्नियिन सेल्वन मणि रत्नम के डायरेक्शन में बनी दो पार्ट वाली फिल्म है. इसमें ऐश्वर्या ने नंदिनी का किरदार निभाया था. पोन्नियिन सेल्वन 2 में उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई और उन्हें SIIMA अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. ऐश्वर्या को बेस्ट एक्ट्रेस इन लीडिंग रोल (क्रिटिक्स) का अवॉर्ड मिला था.

यह भी पढ़ें: चोली के पीछे आया तो सब ठीक लेकिन सरके चुनर पर...नोरा फतेही वाले वायरल अश्लील गाने के सपोर्ट में आईं डायरेक्टर की पत्नी

Advertisement
Featured Video Of The Day
चढ़ावा चोरी पर ओवैसी का 'मुस्लिम कार्ड'!
Topics mentioned in this article
Aishwarya Rai
Aishwarya Rai Ponniyin Selvan
Aishwarya Rai Trivia
Aishwarya Rai Professionalism
Aishwarya Rai Jewellery
Aishwarya Rai Age
Aishwarya Rai Instagram
Aishwarya Rai Bachchan
Aishwarya Rai Divorce Rumors
Aishwarya Rai Daughter