जलपरी के बाद बॉस लेडी अवतार में 52 साल की ऐश्वर्या राय, फैंस कहेंगे -यूं ही नहीं जीता मिस वर्ल्ड

Aishwarya Rai ने Cannes 2026 के दूसरे दिन जलपरी अवतार के बाद लेडी बॉस लुक में धमाल मचाया, जिससे फैंस अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Aishwarya Rai Cannes Day 2: ऐश्वर्या राय का कान्स डे 2 स्टनिंग लुक
नई दिल्ली:

ऐश्वर्या राय इन दिनों कान फिल्म फेस्टिवल 2026 का हिस्सा बनीं हुई हैं, जिसका इंतजार फैंस 12 मई से कर रहे थे. तब से जब से Cannes 2026 की शुरुआत हुई. ऐश्वर्या राय हाल ही में कान फिल्म फेस्टिवल 2026 के पहले दिन जलपरी के अवतार में पहुंचीं, जिसमें उनका लुक फैंस को इतना पसंद आया कि वह इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गईं. लेकिन अब कान्स की क्लोजिंग सेरेमनी में भी ऐश्वर्या राय के ही चर्चे हो रहे हैं, जिनका बोल्ड पैंटसूट फैशन फैंस को लेडी बॉस वाइब दे रहा था. 

ऐश्वर्या राय का कान्स डे 2 लुक

दूसरे दिन ऐश्वर्या राय वाइट पैंटसूट, जिसकी फैदर और लेस डिटेलिंग की गई थी. में नजर आईं. इसके साथ ब्लेजर जिसके लैपल्स पर रत्न जड़े हुए थे और इसे पंखों वाले एक शानदार बोआ से कम्पलीट किया गया था. इस आउटफिट को चीनी डिजाइनर चेनी चान ने डिजाइन किया था.

ये भी पढ़ें- अक्षय कुमार का प्रैंक बना आफत, होटल से चोरी करने का एक्ट्रेस पर लगा आरोप, सिक्योरिटी ने पकड़ा तो रोने लगीं

ऐश्वर्या राय का कान्स डे 1 लुक

इससे पहले ऐश्वर्या राय का कान्स डे 1 लुक भी काफी चर्चा में रहा है, जिसमें वह इंडियन डिजाइनर अमित अग्रवाल के जलपरी गाउन में नजर आईं. इस लुक में उनकी काफी तारीफ हुई. हालांकि उनके इस लुक के अलावा पिंक गाउन की भी खूब चर्चा हो रही हैं, जिसमें वह आराध्या बच्चन के साथ शामिल हुई थीं. दोनों मां बेटी की चर्चा खूब हुई थी. 

Advertisement

ऐश्वर्या राय के बारे में 

कान्स में हर साल अपने लुक को लेकर चर्चा में रहने वाली ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं, जिन्होंने 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया. वहीं कई बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर दीं. इसके अलावा एक्ट्रेस ने अभिषेक बच्चन से 2007 में शादी की, जिनकी साथ में एक बेटी आराध्या बच्चन हैं. 

ये भी पढ़ें- छावा में अक्षय खन्ना नहीं होते औरंगजेब, रणदीप हुड्डा ने था ठुकराया, वजह बना हिंदू-मुस्लिम विवाद

Featured Video Of The Day
Men's Health: एक खामोश Crisis
Topics mentioned in this article
Aishwarya Rai
Cannes 2026
Bollywood