ये वाली सीता पसंद आई क्या? रामायणम् के ट्रेलर के बाद कंगना रनौत ने शेयर की सीता वाली तस्वीर, कैसी लगी

रामायणम् के ट्रेलर रिलीज का बज अभी चल ही रहा था कि, एक्ट्रेस कंगना रनौत को भी अपनी बचपन वाली सीता याद आ गईं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी बचपन की तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो सीता बनी हुई हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
कंगना रनौत ने शेयर की बचपन की तस्वीर, सीता बनीं आई नजर
नई दिल्ली:

रामायणम् का ट्रेलर आया, हर तरफ शोर मच गया. फिल्म की कास्ट से लेकर के सीन्स और हर किरदार के बारे में खूब चर्चा हुई. इस बीच सीता के रोल को भी लोगों ने खूब सराहा. साईं पल्लवी को सीता के रोल में देखकर कुछ लोगों ने तारीफ की, तो किसी ने उनको रामानन्द सागर की रामायण वाली सीता से कंपेयर किया. सोशल मीडिया इस समय सीता की तस्वीरों से भरा हुआ है. इसी बीच कंगना रनौत ने भी एक तस्वीर शेयर की जिसमें वो सीता बनी हुई हैं. 

कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की, जिसमें वो सीता बनी नजर आई हैं. इस फोटो में उनके साथ राम और हनुमान भी नजर आए. इस फोटो में 40 साल की एक्ट्रेस सीता के रूप में स्टेज पर अपने क्लासमेट्स के साथ खड़ी हैं. स्टोरी के कैप्शन में उन्होंने अपने क्लासमेट्स के नाम भी बताए हैं. कैप्शन में लिखा था, 'राम-चंद्रेश कुमारी, हनुमान जी-पारुल मोदगिल, 1997 बैच, हिल व्यू पब्लिक स्कूल (सरकाघाट), जिला-मंडी.'

ये भी पढ़ें: रामायणम् में 56 साल की ये एक्ट्रेस निभा रही 40 साल के रावण की मां का किरदार, रजनीकांत से है खास कनेक्शन

Photo Credit: Instagram

इसके साथ ही दूसरी इंस्टाग्राम स्टोरी में, उन्होंने सीता के रूप में अपनी क्लोज-अप फोटो शेयर की है. 

4000 करोड़ के बजट के साथ बनाई गई फिल्म रामायणम् ने ट्रेलर रिलीज के बाद ही अपनी धाक जमाई है. अब इंतजार है फिल्म की रिलीज का जब दीवाली पर ये रिलीज होगी. तब देखना होगा कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या धमाल मचा पाती है. सालों से रामायण को लेकर लोगों के मन में जो छवि बनी हुई है, क्या ये रामायण उस पर खरी उतरेगी या नहीं. 

Advertisement

Featured Video Of The Day
पप्पू यादव और चंदा चोरी पर क्यों भिड़ गए हर्षवर्धन और राजकुमार भाटी?
Topics mentioned in this article
Bollywood
Entertainmnet
Kangana Ranaut
Ramayana