आदित्य धर का डायरेक्शन, राइटिंग, प्रोडक्शन सब है हिट, धुरंधर की कामयाबी के बाद बढ़ी डिमांड, जानें कितनी है नेटवर्थ

धुरंधर’ की सफलता के बाद आदित्य धर का नाम इंडस्ट्री में और मजबूत हुआ है. जानिए उनके करियर, नेट वर्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी खास बातें.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
‘धुरंधर’ के बाद आदित्य धर का बढ़ा स्टारडम
नई दिल्ली:

धुरंधर' की जबरदस्त सक्सेस ने आदित्य धर को उस लीग में पहुंचा दिया है, जहां बड़े स्केल और दमदार कंटेंट वाले फिल्ममेकर खड़े होते हैं. इस फिल्म ने ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा दिखाया, बल्कि आदित्य धर को एक ऐसे डायरेक्टर के तौर पर स्थापित किया, जो विजन और डिटेलिंग के मामले में अलग नजर आते हैं. ‘धुरंधर' के बाद उनकी पहचान और भी मजबूत हो गई है और अब फैंस उनके करियर, कमाई और लाइफस्टाइल को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. लेकिन इस सफलता के पीछे एक लंबा संघर्ष और लगातार सीखने का सफर छिपा है.

ग्राउंड लेवल से शुरू हुई कहानी

आदित्य धर का सफर किसी स्टार किड जैसा आसान नहीं था. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की. ‘हेरा फेरी' और ‘भूल भुलैया' जैसी फिल्मों में काम करते हुए उन्होंने फिल्ममेकिंग को बारीकी से समझा. ये अनुभव आगे चलकर उनकी सबसे बड़ी ताकत बना.

ये भी पढ़ें- शिवा, सत्या और भूत जैसी हिट फिल्में देने वाले डायरेक्टर ने 27 साल में बनाई 26 फ्लॉप, अब धुरंधर के डायरेक्टर को माना अपना नया 'गुरु'

‘उरी' ने दिलाई बड़ी पहचान

‘धुरंधर' से पहले आदित्य धर को असली पहचान ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' से मिली थी. साल 2019 में आई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी दिलाया. इसके बाद वो इंडस्ट्री के भरोसेमंद डायरेक्टर बन गए.

Advertisement

अब फिल्ममेकर के साथ एंटरप्रेन्योर भी

आज आदित्य धर सिर्फ डायरेक्शन तक सीमित नहीं हैं. वो स्क्रिप्ट राइटिंग, फिल्म प्रोडक्शन और OTT प्लेटफॉर्म्स के जरिए भी इनकम करते हैं. उनकी कंपनी B62 स्टूडियोज के तहत कई बड़े प्रोजेक्ट्स तैयार हो रहे हैं. यानी अब वो एक ऑल-राउंड कंटेंट क्रिएटर बन चुके हैं.

ये भी पढे़ं- 26/11 को आता है धुरंधर 2 के अर्जुन रामपाल का बर्थडे, मुंबई अटैक में पार्टी करने जा रहे थे ताज होटल, कहा- मैंने वह आवाज सुनी 

Advertisement

लग्जरी लाइफ और नेट वर्थ

सफलता के साथ उनकी लाइफस्टाइल भी बदल गई है. मुंबई के बांद्रा में उनका करीब 20 करोड़ रुपये का अपार्टमेंट है. इसके अलावा चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में भी उनकी प्रॉपर्टी है. BMW और Audi Q7 जैसी लग्जरी गाड़ियां उनके कलेक्शन में शामिल हैं. उनकी कुल नेट वर्थ करीब 25 करोड़ रुपये बताई जाती है.

मेहनत से बनाया मुकाम

‘धुरंधर' से लेकर ‘उरी' तक आदित्य धर का सफर ये साबित करता है कि बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के भी बड़ा मुकाम हासिल किया जा सकता है. आज वह उन फिल्ममेकर्स में गिने जाते हैं, जो कंटेंट और कमर्शियल सक्सेस दोनों का शानदार बैलेंस रखते हैं.

ये भी पढ़ें- रजनीकांत ने आदित्य धर को बताया 'बॉक्स ऑफिस का बाप', धुरंधर 2 के डायरेक्टर बोले- जिंदगी का सबसे बड़ा पल

Featured Video Of The Day
खामेनेई के नाम पर... ईरान की मदद के लिए कश्मीरी दान कर रहे सोने-चांदी के गहने और पैसे
Topics mentioned in this article