यामी गौतम धर और फिल्ममेकर आदित्य धर अब मुंबई छोड़कर हिमाचल प्रदेश में बस गए हैं. उन्होंने मुंबई की लगातार पब्लिक अटेंशन से दूर एक शांत जिंदगी चुनी है. यह कपल अपनी पर्सनल जिंदगी को ज्यादातर प्राइवेट रखता है, अब काम के सिलसिले में अपना समय हिमाचल प्रदेश और मुंबई के बीच बांटता है. यामी के लिए, हिमाचल प्रदेश लंबे समय से सिर्फ घूमने-फिरने की जगह से कहीं ज्यादा रहा है. शादी से पहले एक्ट्रेस ने मंडी के गोहर में 25 एकड़ जमीन पर बना 100 साल पुराना हेरिटेज घर खरीदा था, जो उनके परिवार और बचपन की यादों से गहराई से जुड़ा हुआ है.
जून 2021 में वहां शादी करने के बाद यह प्रॉपर्टी इस कपल के लिए और भी खास हो गई. उनका हिमाचल वाला घर लकड़ी और पत्थर से बना है और बगीचों से घिरा हुआ है. जहां सेब, आलू, आलूबुखारा और अदरक उगाए जाते हैं.'फ्री प्रेस जर्नल' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, धर परिवार ने इस प्रॉपर्टी को किसी बड़े सेलिब्रिटी होम में बदलने के बजाय इसे सादा और सिंपल बनाए रखना ही पसंद किया है.
पावर कपल लाइमलाइट से दूर रहता है
बॉलीवुड के जाने-माने कपल्स में से एक होने के बावजूद, यामी और आदित्य अपनी पर्सनल लाइफ को शायद ही कभी पब्लिक चर्चा का हिस्सा बनाते हैं. वे ज्यादातर फिल्म शूट, प्रमोशन और इंडस्ट्री के जरूरी इवेंट्स में ही नजर आते हैं.'धुरंधर' के बाद आदित्य का पब्लिक प्रोफाइल काफी कम रहा है. इस साल की शुरुआत में वे मुख्य रूप से अपने काम से जुड़े इवेंट्स में ही पब्लिक के सामने आए, जिसमें हाल ही में वे गुजरात के एकता नगर में हुए नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह में शामिल हुए. जहां उन्हें और यामी को 'आर्टिकल 370' के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला. वहीं आदित्य को प्रोड्यूसर के तौर पर सम्मानित किया गया, जबकि यामी ने लीड एक्टर के तौर पर अपनी परफॉर्मेंस के लिए अवॉर्ड जीता.
मुंबई वाले घर का 'धुरंधर' से कनेक्शन है
खबरों के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में अपना परमानेंट घर बनाने से पहले यामी और आदित्य मुंबई के खार वेस्ट में एक बड़े किराए के अपार्टमेंट में रहते थे. आदित्य ने 2025 के आखिर में अपनी 'धुरंधर' फ्रैंचाइजी के पहले पार्ट के प्रमोशन के दौरान इस पते के बारे में मजाक भी किया था. इवेंट में उन्होंने कहा, "मेरा घर चित्रकार धुरंधर मार्ग पर है जो उस सड़क का नाम था जहां यह कपल रहता था.
खबरों के मुताबिक, यह अपार्टमेंट कपल ने लंबे समय के लिए किराए पर लिया था, हालांकि बाद में संकेत मिले कि 'धुरंधर' की सफलता के बाद उन्होंने इसे खरीद लिया होगा. उनके बेटे वेदाविद को भी लाइमलाइट से दूर रखा गया है. यामी और आदित्य मई 2024 में अपने बेटे वेदाविद के माता-पिता बने. सितंबर 2025 में यामी ने वेदाविद के साथ एक तस्वीर शेयर की, लेकिन उसका चेहरा छिपाकर रखा.