मुंबई मेट्रो तक पहुंचा एक्ट्रेस का किस कांड, टी-शर्ट पर दिखी झलक, पब्लिसिटी है या कुछ और?

यह पूरा घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब निकिता रावल हाल ही में अभिनेता रणबीर कपूर की आगामी फिल्म 'रामायण' में भगवान श्रीराम की भूमिका को लेकर दिए गए अपने बयान की वजह से भी लगातार सुर्खियों में रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
निकिता रावल के साथ हुए किस कांड पर छपी टीशर्ट
Social Media
नई दिल्ली:

अभिनेत्री निकिता रावल (Nikita Rawal) का वायरल रेड कार्पेट किस मोमेंट अब केवल सोशल मीडिया और न्यूज हेडलाइंस तक सीमित नहीं दिखाई दे रहा है. ऐसा लगता है कि इस चर्चित घटना ने अब पॉप-कल्चर और फैशन की दुनिया में भी अपनी जगह बनानी शुरू कर दी है. हाल ही में मुंबई मेट्रो में सफर के दौरान एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला. एक युवती को ऐसी ग्राफिक टी-शर्ट पहने देखा गया, जिस पर निकिता रावल (Nikita Rawal) के चर्चित वायरल किस मोमेंट से प्रेरित डिजाइन प्रिंट था. यह दृश्य इस बात की ओर इशारा करता है कि इंटरनेट पर वायरल होने वाले सेलिब्रिटी मोमेंट्स किस तेजी से फैशन और फैन-इंस्पायर्ड मर्चेंडाइज का हिस्सा बन जाते हैं.

चर्चा का एक नया दौर

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले एक रेड कार्पेट इवेंट के दौरान निकिता रावल (Nikita Rawal) के साथ एक अप्रत्याशित घटना हुई थी. वायरल वीडियो में देखा गया कि एक महिला फैन पहले उनके साथ सेल्फी लेने पहुंची और फिर अचानक उन्हें किस कर लिया. यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस वीडियो ने पूरे देश में चर्चा छेड़ दी. कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों ने इस घटना को प्रमुखता से प्रकाशित किया, जबकि इंस्टाग्राम, यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इससे जुड़े वीडियो ने लाखों-करोड़ों व्यूज हासिल किए. इस घटना ने सेलिब्रिटी प्राइवेसी, व्यक्तिगत सीमाओं (Personal Boundaries) और फैन बिहेवियर को लेकर भी नई बहस शुरू कर दी. अब मुंबई मेट्रो में इसी वायरल मोमेंट से प्रेरित ग्राफिक टी-शर्ट दिखाई देने के बाद चर्चा का एक नया दौर शुरू हो गया है.

हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि यह डिजाइन किसी आधिकारिक (Official) मर्चेंडाइज का हिस्सा है या किसी स्वतंत्र क्रिएटर द्वारा बनाया गया है, लेकिन यह जरूर दर्शाता है कि इंटरनेट पर वायरल होने वाले पॉप-कल्चर मोमेंट्स कितनी तेजी से फैशन और फैन-क्रिएटेड मर्चेंडाइज में बदल जाते हैं. यह पूरा घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब निकिता रावल हाल ही में अभिनेता रणबीर कपूर की आगामी फिल्म 'रामायण' में भगवान श्रीराम की भूमिका को लेकर दिए गए अपने बयान की वजह से भी लगातार सुर्खियों में रही हैं. उनके बयान और #BoycottRanbirKapoor अभियान को देशभर के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों ने व्यापक कवरेज दी थी. बीते दिनों बॉलीवुड कॉमेडियन सुनील पाल भी सब चीजों का विरोध कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि अगर यह सब लाइमलाइट में आने के लिए हो रहा है तो यह बिल्कुल गलत है. यह सब चीज समाज को बिगड़ने का काम कर रही हैं और ऐसे लोगों पर कानूनी कार्यवाही भी होना चाहिए. हालांकि इस बात पर अभिनेत्री की तरफ से कोई भी औपचारिक बयान नहीं आया है.

चर्चित बयान

वर्क फ्रंट की बात करें तो निकिता रावल हाल ही में शिल्पा शेट्टी के शो 'मां है ना' में नजर आई थीं. इसके अलावा वह जल्द ही एक बड़े सेलिब्रिटी रियलिटी शो को होस्ट करती दिखाई देंगी, जिसमें सनी लियोनी, साहिल खान, संग्राम सिंह, मिस्टर फैजू, तनिषा मुखर्जी समेत कई चर्चित हस्तियां शामिल होने वाली हैं. चाहे वह अपने प्रोफेशनल प्रोजेक्ट्स हों, चर्चित बयान हों या फिर वायरल पॉप-कल्चर मोमेंट्स—निकिता रावल लगातार मनोरंजन जगत की सबसे चर्चित हस्तियों में अपनी जगह बनाए हुए हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: मल्लिका शेरावत पर फिदा हैं टॉम क्रूज! एक्ट्रेस का दावा- मोबाइल फोन होता तो वीडियो दिखाती उसके

Featured Video Of The Day
14वीं JPSC पीटी परीक्षा होगी रद्द, CM हेमंत सोरेन ने कर दिया ऐलान
Topics mentioned in this article
Bollywood News
Entertainment
Nikita Rawal
Nikita Rawal Kissing Video