अभिषेक बच्चन ने दिया था प्रियंका चोपड़ा को पिगी चॉप्स नाम, वजह जानकर होंगे हैरान

प्रियंका चोपड़ा लंबे समय बाद वापसी की है. वह महेश बाबू के साथ फिल्म वाराणसी को लेकर चर्चा में हैं. हालांकि इस बीच वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'द ब्लफ' को लेकर सुर्खियों में हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अभिषेक बच्चन ने दिया था प्रियंका चोपड़ा को पिगी चॉप्स नाम
नई दिल्ली:

प्रियंका चोपड़ा लंबे समय बाद वापसी की है. वह महेश बाबू के साथ फिल्म वाराणसी को लेकर चर्चा में हैं. हालांकि इस बीच वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'द ब्लफ' को लेकर सुर्खियों में हैं. वह इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं. इसमें वह कार्ल अर्बन के साथ नजर आएंगी. फैंस को बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार है. ट्रेलर को लेकर फैंस से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. प्रियंका ने हाल ही में फैंस से अपने जीवन से जुड़ी कई बातें शेयर की है. हाल ही में उन्होंने अपने निकनेम के बारे में भी बात की, जो उन्हें परिवार और दोस्तों से मिला. बॉलीवुड में प्रियंका पीसी या 'पिगी चॉप्स' के निकनेस से भी मशहूर हैं.  

हाल ही में HeyUGuys के साथ बातचीत में प्रियंका ने बताया कि उन्हें पिग्गी चॉप्स उनके को एक्टर ने दिया है, जिसके साथ उन्होंने फिल्म में काम किया है. उन्होंने कहा कि दरअसल हमारे देश इंडिया में प्यार जताने के लिए लोग निकनेम दे देते हैं. उनकी इस बात पर कार्ल अर्बन हंस पड़े.  एक्ट्रेस ने आगे कहा, “मेरे बहुत सारे निकनेम रहे हैं. नॉर्थ इंडिया में ज़्यादातर लोगों का निकनेम होता है. उन्होंने बताया कि उनका दूसरा निकनेम मिमी है. यह भी उनके को एक्टर ने दिया.  पिगी चॉप्स, यह एक खराब निकनेम है, क्योंकि मैं सुअर की तरह खाती थी.  मुझे पता है कि यह बहुत बुरा है.” 

उनकी बात पर उनके को एक्टर कार्ल को हंसी आ गई. उनको यकीन नहीं हुआ, उन्होंने पूछा,  “क्या? पिगी चॉप्स? हे भगवान, यह तो बहुत बुरा है. उन्होंने हंसते हुए कहा, मुझे नहीं लगता कि मैं तुम्हें कभी पिगी चॉप्स के बारे में सोचे बिना देख सकता हूं.” खास बात यह है कि प्रियंका को यह नाम देने वाले कोई और नहीं बल्कि अभिषेक बच्चन थे. जूनियर बच्चन ने उनके खाने के अंदाज को लेकर उनको यह निकनेम दिया.  प्रियंका ने अभिषेक के साथ दोस्ताना और ब्लफमास्टर जैसी फिल्मों में काम किया है. 

प्रियंका का फिल्म 'द ब्लफ' 25 फरवरी को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली है.  वहीं प्रियंका के एसएस राजामौली की 'वाराणसी' के लिए भी शूटिंग कर रही हैं.  इसमें वह महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ दिखेंगी.  फिल्म अप्रैल 2027 में थिएटर में आएगी.

Advertisement

यह भी पढें:

 'अस्सी' ही नहीं, तापसी पन्नू की इन 8 फिल्मों ने दिखाया समाज को आईना, अमिताभ और शाहरुख के साथ भी दी है हिट, क्या आपने देखी ? 

पाकिस्तानी ड्रामा 'मेरी जिंदगी है तू' की भारत में धूम, जानें कहां देख सकते हैं हानिया आमिर और बिलाल अब्बास के शो का लेटेस्ट एपिसोड

Advertisement

Rajpal Yadav Love Story : आइसक्रीम पार्लर में लड़की को देखते ही दिल हार बैठे थे राजपाल यादव, कॉमेडियन के प्यार में 9 साल छोटी राधा भाभी कनाडा से चली आई थीं भारत

Featured Video Of The Day
14 साल की बिटिया CRPF पिता के निधन के बाद दी मुखाग्नि, नम हुई सबकी आंखें
Topics mentioned in this article
Priyanka Chopra
Priyanka Chopra Instagram
Priyanka Chopra Actress
Priyanka Chopra Films
Priyanka Chopra News