‘यंग अमिताभ’ के नाम से मशहूर था यह चाइल्ड एक्टर, पीक पर छोड़ा करियर, आज है अरबों मालिक

मयूर अपने बिजनेस से अच्छी-खासी कमाई कर रहे हैं. मयूर सिर्फ महाभारत के अभिमन्यु के तौर पर ही नहीं याद किए जाते बल्कि इन्हें जूनियर अमिताभ भी कहा जाता था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
‘यंग अमिताभ’ के नाम से मशहूर था यह चाइल्ड एक्टर
नई दिल्ली:

बीआर चोपड़ा की महाभारत ने 90 के दशक में खूब सुर्खियां बटोरी थीं. ये शो टीवी के सबसे पॉपुलर शो में शामिल है. शो के हर किरदार को दर्शकों से खूब प्यार मिला था. शो में अभिमन्यू के किरदार को काफी पसंद किया गया था. लेकिन जहां शो के दूसरे एक्टर्स ने एक्टिंग में आगे भी करियर जारी रखा वहीं अभिमन्यु का किरदार निभाने वाले मयूर राज वर्मा ने एक अलग राह चुनी. मयूर अपने बिजनेस से अच्छी-खासी कमाई कर रहे हैं. मयूर सिर्फ महाभारत के अभिमन्यु के तौर पर ही नहीं याद किए जाते बल्कि इन्हें जूनियर अमिताभ भी कहा जाता था.

कैसे बने यंग अमिताभ

मयूर ने 'मुकद्दर का सिकंदर' और 'लावारिस' जैसी फिल्मों में जूनियर अमिताभ बच्चन का किरदार निभाया था. उस समय उन्हें मास्टर मयूर के नाम से पहचान मिली थी. उन्होंने 1978 में आई फिल्म 'मुकद्दर का सिकंदर' से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था.

यह भी पढ़ें-  आलिया भट्ट ने बेस्टी आकांशा रंजन कपूर की प्री-वेडिंग पार्टी में मचाया धमाल, शाहरुख के गाने पर किया परफॉर्म किया, वीडियो वायरल 

मयूर राज वर्मा की मां चाहती थीं कि उनका बेटा एक्टिंग की दुनिया में अपना नाम कमाए. एक इंटरव्यू के दौरान, डायरेक्टर प्रकाश मेहरा ने बताया कि उन्हें एक ऐसे बाल कलाकार की तलाश है जो दिखने में बिल्कुल अमिताभ बच्चन जैसा हो. इस मौके को भुनाते हुए, मास्टर मयूर की मां ने इस रोल के लिए अपने बेटे का नाम सुझाया. मयूर की एक तस्वीर देखने के बाद, प्रकाश मेहरा ने उन्हें फिल्म 'मुकद्दर का सिकंदर' में काम करने का ऑफर दे दिया.

Advertisement

हाईएस्ट पेड चाइल्ड आर्टिस्ट

'मुकद्दर का सिकंदर' में अपनी पहली ही फिल्म से मिली जबरदस्त कामयाबी ने मास्टर मयूर को रातों-रात स्टार बना दिया और उन्हें 'यंग अमिताभ' का खिताब मिल गया. 'लावारिस' जैसी हिट फिल्मों के बाद उनकी शोहरत और भी बढ़ गई और वे उस दौर के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले बाल कलाकार बन गए. इसके बाद उन्होंने 'लव इन गोवा', 'शराबी' और 'कानून अपना-अपना' जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया.

मयूर की एक्टिंग से प्रभावित होकर BR चोपड़ा ने उन्हें 'महाभारत' में अभिमन्यु का किरदार दिया, जिसके बाद यह कयास लगाए जाने लगे कि वे भविष्य के एक बड़े सुपरस्टार बनेंगे. लेकिन उन्होंने अचानक एक्टिंग की दुनिया से गायब होकर सबको चौंका दिया.

यह भी पढ़ें- शिवांगी जोशी को डेट करते हुए कुशाल टंडन ने श्रेया कालरा को किया था फ्लर्ट, सच अपनी जगह कायम रहता है

Advertisement

एक्टिंग छोड़ शुरू किया बिजनेस, अब अरबों के मालिक

अपने एक्टिंग करियर के शिखर पर होने के बावजूद, मयूर राज वर्मा ने बिजनेस की दुनिया में कदम रखने का फैसला किया. उन्होंने मशहूर शेफ नूरी से शादी की, जिनसे उनके दो बच्चे हैं. शादी के बाद वे वेल्स में बस गए और वहां उन्होंने अपना एक सफल बिजनेस खड़ा कर लिया. अपनी पत्नी के साथ मिलकर, वे इंडियाना में एक सफल रेस्टोरेंट चलाते हैं, जिससे उनकी दौलत में लगातार इजाफा हो रहा है और अब उनकी कुल संपत्ति अरबों में पहुंच चुकी है. रेस्टोरेंट के अलावा, वे कई अन्य बिजनेस में भी जुड़े हुए हैं.

Featured Video Of The Day
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया
Topics mentioned in this article
Abhimanyu Of The Mahabharata
Mayur Raj Verma
Mayur Raj Verma Aka Master Mayur
Mayur Raj Verma Children