अभय देओल ने साल 2005 में फिल्म 'सोचा ना था' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम करने वाले अभय देओल हाल ही में अपने आलीशान घर को लेकर के खबरों मे आए हैं. गोवा मे बनें उनके खूबसूरत घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही हैं. उन्होंने गोवा के जंगलों के बीच में खूबसूरत ग्लास का घर बनावाया है.
उनके घर की खूबसूरती देखते ही बनती है. यूट्यूब पर अपलोड वीडियो में अभय देओल के घर को बखूबी दिखाया गया है. पूरी तरह से कांच से बने इस घर में हर तरह की लग्जरी मौजूद होने के साथ ही यहां पर नेचर भी भरपूर देखने को मिलता है. तो चलिए आपको दिखाते हैं अभय का घर.
कांच का बना है पूरा घर
अभय का घर पूरा कांच का बना हुआ है. इसमें ना तो कोई खिड़की है और ना ही किसी तरह का दरवाजा. गोवा के जंगलों के बीच में बना ये खूबसूरत घर लग्जरी होने के साथ ही नेचर से भी जुड़ा हुआ है. इसके साथ ही घर में एक पूल भी है. घर की खूबसूरती देखते ही बनती है.
Photo Credit: youtube
लकड़ी का फर्नीचर और ग्रेनाइट फर्श
अभय के घर के अंदर को लकड़ी के फर्नीचर से डेकोरेट किया गया है. बड़ी सी डाइनिंग टेबल के साथ ही सोफे और साइड चेयर भी लकड़ी की हैं. इसके साथ ही ग्रेनाइट की फर्श उनके घर की खूबसूरती को चार चांद लगा रहे हैं.
ये भी पढ़ें: देओल फैमिली का वो बेटा, जो शराब के नशे में रहता था डूबा, आज नेटवर्थ के मामले में है परिवार में सबसे अमीर
Photo Credit: Youtube
कांच के घर से बाहर की दिखती हरियाली को देखकर मन को एक अलग ही सुकून मिलता है.
Photo Credit: Youtube
Photo Credit: Youtube
इस घर की खूबसूरती देखते ही बनती है. घर के हर कोने को अभय ने अपनी पसंद के हिसाब से सजाया है. हर तरह के मूड के लिए अभय के घर में हर कोना मौजूद है.
अभय देओल की फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने रांझना, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा जैसी कई ब्लॉक बस्टर फिल्मो में काम किया है. हालांकि साल 2025 में उनकी फिल्म बन टिक्की आई थी. फिलहाल उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में कोई जानकारी नही है.