गर्लफ्रेंड के मामले में संजय दत्त से कम नहीं 90s का ये हीरो, रह चुकी हैं 300 गर्लफ्रेंड

सिर्फ संजय दत्त ही नहीं बॉलीवुड का एक और भी एक्टर रहा है, जिसने दावा किया है कि उसकी 300 गर्लफ्रेंड रही हैं. यह एक्टर 90 के दशक में एक फिल्म देखकर हर दिल की पहली पसंद बन गया था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
राहुल रॉय ने गर्लफ्रेंड पर किया खुलासा
NDTV

संजय दत्त की जिंदगी पर आधारित साल 2018 में फिल्म संजू आई थी. इस फिल्म में उनकी जिंदगी से जुड़ी कई किस्से-कहानियां देखने को मिली थीं. फिल्म संजू के जरिए पता चला था कि संजय दत्त की जिंदगी में 308 से ज्यादा गर्लफ्रेंड्स रही थीं. उस वक्त इस बात ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. लेकिन सिर्फ संजय दत्त ही नहीं बॉलीवुड का एक और भी एक्टर रहा है, जिसने दावा किया है कि उसकी 300 गर्लफ्रेंड रही हैं. यह एक्टर 90 के दशक में एक फिल्म देखकर हर दिल की पहली पसंद बन गया था.

कौन है ये एक्टर

जी हां, हम बात कर रहे हैं 90 के दशक एक एक्टर राहुल रॉय की. राहुल रॉय हाल ही में टीवी के कॉमेडी रियलिटी शो लाफ्टर शेफ सीजन 3 में पहुंचे. इस दौरान उन्होंने शो से जुड़े सभी कलाकारों के साथ काफी मस्ती की और अपनी जिंदगी के साथ-साथ करियर के बारे में भी ढेर सारे खुलासे किए. शो में कृष्णा अभिषेक ने राहुल रॉय से पूछा कि हमने सुना है कि आपकी 300 गर्लफ्रेंड्स रही हैं. 

ये भी पढ़ें: कंगना रनौत के साथ इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को रिजेक्ट करने का वरुण धवन को है दुख, 17 करोड़ के बजट में कमाए 442 करोड़

300 गर्लफ्रेंड के बारे में खुद बताया

इस सवाल पर आशिकी एक्टर ने शरमाते हुए कबूल किया कि उनकी 300 गर्लफ्रेंड रही हैं. राहुल रॉय की यह बात सुन हर कोई हैरान हो जाता है. वहीं भारती सिंह समर्थ जुरैल और अभिषेक कुमार की चुटकी लेते हुए कहती हैं- तुम लोगों को एक नहीं मिल रही और इनकी 300 गर्लफ्रेंड्स थीं. इसके अलावा राहुल रॉय ने शो के सभी कलाकारों के साथ काफी मस्ती मजाक किया. 

Advertisement

एक फिल्म से बदली किस्मत

आपको बता दें कि राहुल रॉय ने साल 1990 में आई फिल्म आशिकी से बॉलीवुड में कदम रखा था. सुपरहिट गानों की वजह से इस फिल्म को खूब पसंद किया गया था. आशिकी के गाने आज भी सुपरहिट माने जाते हैं. अपनी पहली ही फिल्म से राहुल रॉय उस समय के यंगस्टर के बीच फेवरेट हो गए थे. इसके बाद उन्होंने सपने साजन के, जनून और गुमराह जैसी कई फिल्में की. लेकिन उन्हें वैसे सफलता हासिल नहीं हो सकी जैसी आशिकी से मिली थी. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
ईरान ने इजरायल पर दागीं कई मिसाइल, हमले पर Trump का बड़ा बयान
Topics mentioned in this article