मिलेनियल्स से लेकर Gen Z के दिलों पर राज करते हैं आमिर खान, डेब्यू फिल्म के गाने रहते हैं जुबां पर

'रंग दे बसंती' से लेकर 'दंगल' तक, तीन दशकों से मिलेनियल्स से लेकर Gen Z तक , हर पीढ़ी के दिलों पर राज कर रहे हैं आमिर खान. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
आमिर खान तीन दशक से कर रहे हैं फैंस के दिलों पर राज
नई दिल्ली:

अगर हम एंटरटेनमेंट की दुनिया के बड़े कैनवास को देखें, तो असल में एक्टर ही किसी फिल्म का चेहरा होता है. एक ऐसा चेहरा जो कहानी को आगे ले जाता है, जो दर्शकों को थिएटर्स तक खींच लाने और उन्हें बांधे रखने की सबसे बड़ी वजहों में से एक होता है, और जिसके साथ दर्शक खुद को जोड़ पाते हैं और बरसों तक याद रखते हैं. हर दौर (जनरेशन) में कोई न कोई ऐसा एक्टर रहा है जिसने आम जनता के दिलों पर राज किया है. लेकिन, ऐसे बहुत कम एक्टर्स हैं जिन्होंने एक ऐसी विरासत (लिगेसी) बनाई है जो पीढ़ियों से परे है, और आमिर खान यकीनन उनमें से एक हैं. अपनी फिल्मों के जरिए वह दर्शकों की हर जनरेशन के लिए हमेशा प्रासंगिक (रेलेवेंट) रहे हैं और हर किसी को कुछ न कुछ बेहतरीन दिया है.

डेब्यू फिल्म के गानों ने जीता फैंस का दिल

दुनिया भर में 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' के नाम से मशहूर आमिर खान यकीनन सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं, जिनकी तीन दशकों से भी ज्यादा लंबे करियर में कमाल की फिल्में रही हैं. आज की हर जनरेशन के पास आमिर खान की एक ऐसी फिल्म जरूर है जो उनके दौर को दिखाती है और जिससे वे खुद को जोड़ पाते हैं. यह बात सुपरस्टार की डेब्यू फिल्म 'कयामत से कयामत तक' से ही साबित हो जाती है, जिसके जरिए उन्होंने 1980 के दशक की जनरेशन को रोमांस का एक नया नजरिया दिया और 'पापा कहते हैं' और 'ऐ मेरे हमसफर' जैसे एवरग्रीन गाने दिए. 

ये भी पढ़ें- दूरदर्शन के इस कार्टून का बच्चों को रहता था इंतजार, जावेद जाफरी की आवाज से 90s में हुआ पॉपुलर, गाना सुनने टीवी के सामने होते थे बच्चे

90 के दशक में छाईं आमिर खान 

वैसे यह तो सिर्फ शुरुआत थी, इसके बाद मिलेनियल्स (90 के दशक के लोगों) को 'जो जीता वही सिकंदर', 'हम हैं राही प्यार के', 'अंदाज़ अपना अपना', 'लगान', 'दिल चाहता है', 'रंग दे बसंती' जैसी फिल्मों के जरिए अपने दौर के आमिर खान मिले. इन फिल्मों के जरिए आमिर खान ने मिलेनियल्स को ऐसी कहानियां और किरदार दिए जिससे वे गहराई से जुड़ सके. इस जनरेशन पर उनका असर इतना मजबूत है कि आज भी 1990 और 2000 के दशक की उनकी फिल्में बेहद पॉपुलर हैं और उनकी यादों का एक खास हिस्सा हैं.

Advertisement

Gen Z पर भी छोड़ी छाप

आगे बढ़ते हुए, आमिर खान की फिल्मों ने Gen Z पर भी गहरा असर छोड़ा. 'तारे जमीं पर', '3 इडियट्स', 'पीके', 'दंगल' और 'सितारे जमीं पर' जैसी फिल्मों ने इस जनरेशन को कई जरूरी और गहरी सीख दी हैं. जेन जी आमिर खान की इन बेहतरीन फिल्मों को देखते हुए ही बड़ी हुई है, जो न सिर्फ जबरदस्त एंटरटेनिंग हैं बल्कि उनमें एक पावरफुल मैसेज और लाइफ लेसन्स भी होते हैं. सबसे बढ़कर, इन फिल्मों ने इस जनरेशन के दिलों को गहराई से छुआ है, जिससे सुपरस्टार से जुड़ी अनगिनत यादें और एक कभी न मिटने वाली विरासत पीछे रह गई है. 

ये भी पढ़ें- 50 साल पुराना ये एवरग्रीन गाना है आशिकों के दिलों की धड़कन, किशोर कुमार ने गाया खराब तो डायरेक्टर ने छोड़ा था स्टूडियो

Advertisement
Featured Video Of The Day
क्या दुनिया में महासंकट आने वाला है? 'ऑपरेशन काला पानी' ... EXCLUSIVE
Topics mentioned in this article
Aamir Khan
Bollywood
Entertainment