आमिर खान ने पहली पत्नी रीना दत्ता के घर छोड़ने के बाद ले लिया था शराब का सहारा, कहा- वो गम सह नहीं पाया

आमिर खान ने बताया कि रीना दत्ता से अलग होने के बाद वो इतने टूट गए थे कि करीब डेढ़ साल तक हर रात शराब पीते रहे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
तलाक के बाद टूट गए थे आमिर खान
नई दिल्ली:

आमिर खान को बॉलीवुड का मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है, जिन्होंने अपनी फिल्मों और दमदार एक्टिंग से सालों तक दर्शकों का दिल जीता है. उनकी प्रोफेशनल लाइफ जितनी शानदार रही, उनकी पर्सनल लाइफ उतनी ही उतार-चढ़ाव भरी रही है. रिश्तों को लेकर हमेशा ईमानदार नजर आने वाले आमिर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी जिंदगी के उस दौर का जिक्र किया है जब वो पूरी तरह टूट गए थे. ये वो समय था जब उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता उनसे अलग हो गई थीं और अचानक उनकी जिंदगी में गहरा खालीपन आ गया था. आमिर ने बताया कि उस वक्त वो खुद को संभाल नहीं पाए और धीरे-धीरे ऐसी आदत में फंस गए जो उनके लिए बिल्कुल नई थी.

एक दिन में बदल गई जिंदगी

आमिर खान ने बताया कि वो पहले कभी शराब नहीं पीते थे और खुद को पूरी तरह टीटोटलर मानते थे. लेकिन जिस दिन रीना बच्चों के साथ घर छोड़कर गईं, उसी दिन से सब कुछ बदल गया. वो घर में अकेले रह गए और उस खालीपन को भरने के लिए उन्होंने शराब का सहारा लिया.

ये भी पढे़- वॉन्टेड एक्ट्रेस आयशा टाकिया की 4 लेटेस्ट फोटो, मना रही हैं 40वां जन्मदिन, शादी के लिए अपनाया इस्लाम

डेढ़ साल तक चला मुश्किल दौर

आमिर के मुताबिक ये सिलसिला काफी लंबे समय तक चला. उन्होंने कहा कि करीब डेढ़ साल तक वो लगभग हर रात शराब पीते थे और कई बार पूरी बोतल खत्म कर देते थे. उनके लिए ये बहुत बड़ा बदलाव था क्योंकि इससे पहले उन्होंने कभी ऐसा नहीं किया था. ये दौर उनके लिए मानसिक और भावनात्मक रूप से बेहद कठिन रहा.

Advertisement

रिश्तों में आज भी है सम्मान

हालांकि अलग होने के बाद भी आमिर और रीना के रिश्ते में कड़वाहट नहीं आई. आमिर ने साफ कहा कि दोनों के बीच आज भी सम्मान और समझ बनी हुई है. उन्होंने अपने बच्चों जुनैद और इरा की परवरिश को हमेशा प्रायोरिटी दी और मिलकर जिम्मेदारी निभाई.

जिंदगी में आगे बढ़े आमिर

समय के साथ आमिर ने खुद को संभाला और इस मुश्किल दौर से बाहर निकल आए. बाद में उन्होंने किरण राव से शादी की, जो आगे चलकर खत्म हो गई, लेकिन दोनों आज भी अपने बेटे आजाद की परवरिश साथ मिलकर कर रहे हैं. फिलहाल आमिर अपनी जिंदगी और करियर दोनों को बैलेंस करने की कोशिश कर रहे हैं.

Advertisement

ये भी पढे़- 49 की उम्र में बेटी के पिता बने रणदीप हुड्डा, वन मंथ बर्थडे पर बताया नाम, जानें क्या है मतलब और किसने रखा

Featured Video Of The Day
West Bengal Election 2026 Exit Poll: बंगाल में जीतेगा कौन? साइलेंट वोटर मौन | Mamata Banerjee | BJP
Topics mentioned in this article