90s में आई आमिर खान की वो फिल्म, जिसे थिएटर से हटाते ही भड़क गए थे लोग, सड़कों पर शुरू हो गया था हंगामा

90 के दशक में आमिर खान की एक फिल्म का नेपाल में ऐसा क्रेज था कि थिएटर से हटते ही लोग नाराज हो गए थे. दर्शकों के विरोध के बाद मेकर्स को फिल्म दोबारा रिलीज करनी पड़ी थी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
थिएटर से फिल्म हटते ही भड़क उठे थे दर्शक, नेपाल में खूब हुआ था बवाल

किसी फिल्म का हिट होना बड़ी बात होती है, लेकिन किसी फिल्म के लिए लोग सड़कों पर उतर आएं, ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है. 90 के दशक में आमिर खान की एक सुपरहिट फिल्म ने नेपाल में कुछ ऐसा ही माहौल बना दिया था. फिल्म का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा था और जब इसे अचानक सिनेमाघरों से हटाया गया तो दर्शकों का गुस्सा फूट पड़ा. मामला इतना बढ़ गया कि लोगों की मांग के आगे मेकर्स को झुकना पड़ा और फिल्म को दोबारा थिएटर्स में रिलीज करना पड़ा.

ये भी पढ़ें: Prem Chopra Daughter Photo: प्रेम चोपड़ा की छोटी बेटी की 10 तस्वीरें, बॉलीवुड के इस एक्टर की है बीवी, कॉलेज से शुरू हुआ था प्यार

कौन सी थी ये सुपरहिट फिल्म

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम है ‘रंगीला'. साल 1995 में रिलीज हुई इस फिल्म में आमिर खान, उर्मिला मातोंडकर और जैकी श्रॉफ नजर आए थे. फिल्म को राम गोपाल वर्मा ने डायरेक्ट किया था. रिलीज के बाद फिल्म ने भारत के साथ-साथ नेपाल में भी जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी. खासकर युवाओं के बीच इस फिल्म का अलग ही क्रेज देखने को मिला था.

नेपाल में क्यों मचा था बवाल

नेपाल के काठमांडू समेत कई शहरों में ये फिल्म लंबे समय तक सिनेमाघरों में चली थी. दर्शक बार-बार थिएटर पहुंच रहे थे और शो हाउसफुल जा रहे थे. लेकिन जब फिल्म को थिएटर्स से हटाया गया तो लोग नाराज हो गए. ऑडियंस ने दोबारा रिलीज की मांग शुरू कर दी. खबरों के मुताबिक, लोगों ने प्रदर्शन तक किया था. आखिरकार दर्शकों का दबाव काम आया और फिल्म को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज करना पड़ा.

Advertisement

कहानी और गानों ने जीत लिया था दिल

फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की की थी जो बॉलीवुड में बड़ा नाम कमाना चाहती है. उर्मिला मातोंडकर ने इस किरदार को निभाया था. वहीं आमिर खान उनके बचपन के दोस्त के रोल में नजर आए थे और जैकी श्रॉफ ने बड़े फिल्म स्टार का किरदार निभाया था. फिल्म का म्यूजिक भी उस दौर में जबरदस्त हिट रहा था. ए आर रहमान के गाने आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में सुनाई देते हैं.

कम बजट में बनी थी बड़ी ब्लॉकबस्टर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म करीब 4.50 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर 32 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी. फिल्म को 5 फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिले थे. IMDb पर इसकी रेटिंग 7.4 बताई जाती है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Prateek Yadav Death: मुलायम के छोटे बेटे प्रतीक यादव के वो आखिरी 2 घंटे! | Akhilesh Yadav | Kachehri