28 minutes ago
नई दिल्ली:

Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding Live Updates: आमिर खान और गौरी स्प्रैट आज यानी 5 जुलाई 2025 को मुंबई के बांद्रा वाले घर में शादी करने वाले हैं. दोनों 25 साल से एक-दूसरे को जानते हैं और दो साल पहले एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया है. वहीं 60वें बर्थडे पर आमिर खान ने मीडिया के साथ मीट एंड ग्रीट में गौरी को मिलवाया था और कंफर्म किया था कि वह उनके साथ रिलेशनशिप में हैं. वहीं गुरुवार 2 जुलाई को आमिर खान ने 5 जुलाई को अपनी तीसरी शादी को लेकर मीडिया से बात की. वहीं मीडिया ने जब उनसे उनकी शादी के बारे में पूछा तो 61 वर्षीय एक्टर ने बताया कि यह बहुत छोटी सी शादी है, जो घर पर ही होगी. 

बांद्रा वाले घर पर होगी शादी 

जानकारी के अनुसार, शादी का कार्यक्रम अत्यंत सीमित दायरे में रखा गया है और केवल करीबी लोग ही इस खुशी के मौके पर शामिल होंगे. रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर खान ये शादी बहुत सिंपल तरीके से करने वाले हैं. आमिर के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर खूब रिएक्शन उनके फैंस की प्रतिक्रियाएं आने लगी और लोग उन्हें नई शुरुआत के लिए बधाई दे रहे हैं. वहीं, कुछ लोग शादी के बारे में और जानने के लिए उत्सुक हैं. 

आमिर खान की हो चुकी हैं दो शादियां. 

आमिर खान और उनकी दूसरी पत्नी किरण राव से अलग हो चुके हैं. दोनों ने 2021 में अलग होने का ऐलान किया था. किरण का एक बेटा आजाद राव खान है. इससे पहले आमिर की शादी रीना दत्ता से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे जुनैद और इरा हैं. साल 2002 में दोनों का तलाक हो गया था.  
 

Jul 05, 2026 09:39 (IST)

Aamir Khan Wedding Live Updates: गौरी के बारे में आमिर खान ने कहा था- हम साथ में बहुत खुश हैं

आमिर खान ने एक बार कहा था, "गौरी उनकी जिंदगी में स्टेबिलिटी और खुशी लाती है. मैं बहुत खुशकिस्मत हूँ कि मैं गौरी से मिला, और हमारा रिश्ता साथ में शुरू हुआ. वह बहुत अच्छी हैं, मुझे उनके साथ शांति महसूस होती है. हालांकि किरण राव और रीना दत्ता के साथ भी मेरा रिश्ता बहुत गहरा था. लेकिन चीजें ठीक नहीं हुईं. जब आपने पूछा तो मुझे लगा कि मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि गौरी मेरी जिंदगी में आईं. हम साथ में बहुत खुश हैं. मुझे लगता है अब जाकर मैं मुकम्मल हुआ हूं."

Jul 05, 2026 09:37 (IST)

Aamir Khan Gauri Spratt Wedding Live Updates: सलमान खान की एक्स सोमी अली ने दी आमिर-गौरी को दी बधाई

सोमी अली की ओर से गौरी स्प्रैट और आमिर के लिए एक दिल को छू लेने वाला मैसेज शेयर किया गया. उन्होंने कैप्शन लिखा, "खुशी चुनने में कभी देर नहीं होती. गौरी और आमिर के लिए, प्यार किसी कैलेंडर को नहीं मानता. किसी भी उम्र में अपनी जिंदगी साझा करने के लिए साथी मिलना उतना ही खूबसूरत है जितना कि 20 साल की उम्र में मिलना. खुशी चुनने में कभी देर नहीं होती. प्यार के लिए खुला दिल जश्न मनाने की चीज है, आलोचना करने की नहीं. उम्र सालों में मापी जाती है, लेकिन प्यार पलों में मापा जाता है. अपना साथी पाने के लिए बधाई.  कुछ लोग सही इंसान की तलाश में पूरी जिंदगी बिता देते हैं. अगर वह सफर किसी भी उम्र में शादी तक ले जाता है, तो वह देर नहीं है. वह बिल्कुल सही समय है. नया अध्याय शुरू करने का साहस प्रेरणादायक है. आप दोनों को जीवन भर खुशी, हंसी और साथ मिले. सबसे अच्छी प्रेम कहानियां इस बात से तय नहीं होतीं कि वे कब शुरू होती हैं, बल्कि इस बात से कि उन्हें कितनी गहराई से जिया जाता है. उम्मीद है कि जो लोग आपकी उम्र को लेकर सवाल उठाते हैं, वे एक दिन समझेंगे कि खुशी की कोई समय-सीमा नहीं होती. उम्र बढ़ना तो तय है; साथ में उम्र बढ़ना एक तोहफा है. सबसे बड़ी उपलब्धि कम उम्र में शादी करना नहीं है, बल्कि ऐसा साथी पाना है जिसके साथ बुढ़ापा बिताया जा सके. ये भावनाएं, प्यार, साथ और जीवन के किसी भी पड़ाव पर खुशी पाने की आजादी का जश्न मनाती हैं." 

Jul 05, 2026 09:22 (IST)

Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding Live Updates: दो शादियां कर चुके हैं आमिर खान

गौरी स्प्रैट से शादी करने जा रहे आमिर खान की पहले दो शादियां हो चुकी हैं. उनकी पहली पत्नी किरण राव से हुई थी, जिनसे 2002 में तलाक हो गया. कपल के दो बच्चे जुनैद और इरा खान हैं. वहीं दूसरी शादी किरण राव से की थी, जिनसे 2021 में तलाक हो गया. कपल का एक बेटा आजाद राव खान है. 

Jul 05, 2026 09:20 (IST)

Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding Live Updates: स्पेशल मैरिज एक्ट के साथ होगा शादी का जश्न शुरू

मुंबई के बांद्रा वाले घर में आमिर खान अपनी तीसरी शादी गौरी स्प्रैट से करेंगे. वहीं इसकी शुरूआत स्पेशल मैरिज एक्ट रजिस्ट्रेशन के साथ शुरू होने की खबरे हैं. 

Advertisement
Jul 05, 2026 09:19 (IST)

Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding Live Updates: मुंबई की बारिश में जोरों शोरों से आमिर खान की हो रहीं तीसरी शादी की तैयारियां

मुंबई में भारी बारिश हो रही है. इसके बावजूद आमिर खान की तीसरी शादी में कोई रुकावट नहीं है. हाल ही में वीडियो सामने आया था, जिसमें सजावट का सामन उनके मुंबई वाले घर में ले जाया जा रहा था.

Jul 05, 2026 09:12 (IST)

Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding Live: वेडिंग मेन्यू में है आमिर-गौरी की पसंद

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि आमिर खान और गौरी स्प्रैट अपने पसंदीदा खाने को वेडिंग मेन्यू में एड कर रहे हैं. वहीं बारीकी से खाने की तैयारियों पर भी खुद नजर रख रहे हैं.  

Advertisement
Jul 05, 2026 09:10 (IST)

Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding Live: कितने मेहमान होंगे शामिल

एनडीटीवी को मिली जानकारी के अनुसार यह शादी आमिर खान के बांद्रा स्थित घर पर होगी. जिसमें कुल 150 लोग शामिल होंगे. बताया जा रहा है कि आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी में ज्यादातर फैमिली के लोग होंगे. बाकी कुछ  विदेशी गेस्ट और दोस्त भी शादी में शामिल होंगे. सूत्रों के मानें तो 5 जुलाई के फर्स्ट हाफ में शादी हो जाएगी. इस शादी में आमिर खान और गौरी स्प्रैट के बच्चे भी शामिल होंगे.

Jul 05, 2026 09:09 (IST)

Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding Live: 25 साल से एक दूसरे को जानते हैं आमिर खान-गौरी स्प्रैट

गौरी स्प्रैट और आमिर खान दो दशकों से एक-दूसरे को जानते हैं. सालों तक दोनों दोस्त रहे. मार्च 2025 में अपने 60वें बर्थडे सेलिब्रेशन में आमिर खान ने गौरी संग रिलेशनशिप कंफर्म किया था. इस दौरान उन्होंने बताया था कि दोनों करीब 25 साल से दोस्त हैं, लेकिन कुछ समय पहले ही उनके बीच प्रेम संबंध की शुरुआत हुई. 

Jul 05, 2026 09:08 (IST)

Aamir Khan Gauri Spratt Wedding Live कौन हैं गौरी स्प्रैट

रिश्ते को सार्वजनिक करने के बाद से गौरी स्प्रैट कई मौकों पर आमिर खान के साथ नजर आ चुकी हैं. गौरी एक सात वर्षीय बेटे की मां हैं. बताया जाता है कि आमिर और गौरी लगभग 25 वर्षों से एक-दूसरे को जानते हैं और लंबे समय तक दोस्त रहने के बाद दोनों ने अपने रिश्ते को नया नाम देने का फैसला किया. 

(पूरी खबर पढ़ने के लिए)

Featured Video Of The Day
ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के जनाजे में दिखा छोटा ताबूत किसका था?
Topics mentioned in this article
Aamir Khan
Gauri Khan
Bollywood
Entertainment
Aamir Khan Wedding