Ira Khan की पति से हुई AC स्पीड को लेकर लड़ाई, आमिर खान की बेटी ने दामाद को तकिए और चादर के साथ किया रूम से बाहर, Video

आमिर खान की बेटी आइरा खान और उनके दामाद फिटनेस कोच नूपुर शिखरे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. वह आए दिन फोटो वीडियोज शेयर करते रहते हैं. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक वीडियो शेयर की, जिसमें वह पत्नी आइरा खान के साथ मजेदार बातचीत करते दिख रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Ira Khan : आइरा खान की पति से हुई AC को लेकर लड़ाई
नई दिल्ली:

(Aamir Khan Daughter Ira Khan ) आमिर खान की बेटी आइरा खान और उनके दामाद फिटनेस कोच नूपुर शिखरे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. वह आए दिन फोटो वीडियोज शेयर करते रहते हैं. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक वीडियो शेयर की, जिसमें वह पत्नी आइरा खान के साथ मजेदार बातचीत करते दिख रहे हैं. दोनों की बातचीत का वीडियो फैंस का दिल जीत रहा है. कपल वायरल वीडियो में एयर कंडीशनर की सेटिंग पर बहस करते हैं.   

वीडियो की शुरुआत नूपुर से होती है, जो आइरा से AC बंद करने के लिए कहते हैं. नूपुर कहते हैं कि उन्हें ठंड लग रही है. हालांकि आइरा एसी बंद करने के मूड में नहीं हैं और वह फिलॉसॉफिकल अंदाज में जवाब देती हैं. वह कहती हैं कि AC 24°C पर सेट है. ठंड नहीं है बस  नूपुर की बेचैनी "सब्जेक्टिव रियलिटी" है. यही नहीं, आगे आइरा वीडियो में कहती हैं, "यह आपकी सब्जेक्टिव रियलिटी है. AC 24 डिग्री सेल्सियस पर है. आपको ठंड लग रही है, मुझे गर्मी लग रही है."

हालांकि नूपुर कहते हैं कि सच में ठंड है. इस पर आइरा उन्हें उनके तकिए और चादर के साथ कमरे से बाहर निकाल देती हैं. कमरे से बाहर निकाले जाने के बाद, नूपुर अपने सामान के साथ दूसरे कमरे में चले जाते हैं. 
   
फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन

ऑनलाइन यूजर्स ने इस वीडियो पर मजेदार रिएक्शन दिए हैं. एक यूजर ने लिखा, "पूरी तरह से रिलेट कर सकता हूं" दूसरे ने लिखा, “प्यारी जोड़ी.”   बता दें कि फिटनेस ट्रेनर नूपुर शिखरे और आमिर खान की बेटी आइरा खान ने सितंबर 2022 में पब्लिक एंगेजमेंट के बाद जनवरी 2024 में शादी की. दोनों COVID-19 लॉकडाउन में मिले थे. 

Advertisement

यह भी पढें:

 'अस्सी' ही नहीं, तापसी पन्नू की इन 8 फिल्मों ने दिखाया समाज को आईना, अमिताभ और शाहरुख के साथ भी दी है हिट, क्या आपने देखी ? 

पाकिस्तानी ड्रामा 'मेरी जिंदगी है तू' की भारत में धूम, जानें कहां देख सकते हैं हानिया आमिर और बिलाल अब्बास के शो का लेटेस्ट एपिसोड

Advertisement

Rajpal Yadav Love Story : आइसक्रीम पार्लर में लड़की को देखते ही दिल हार बैठे थे राजपाल यादव, कॉमेडियन के प्यार में 9 साल छोटी राधा भाभी कनाडा से चली आई थीं भारत

Featured Video Of The Day
Iran Statement On Strait Of Hormuz: दुश्मन छोड़ सबके लिए रास्ता खुला! Middle East War Update