आमिर खान ने शाहरुख खान की इस फिल्म को बताया बोरिंग, बोले- मैंने कहानी सुनते ही कर दिया था रिजेक्ट

आमिर खान ने हाल ही में जूम से बातचीत करते हुए शाहरुख खान की इस फिल्म को लेकर अपनी राय जाहिर की. आमिर ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार कहानी सुनी तब ही इंकार कर दिया था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
आमिर खान ने शाहरुख की इस फिल्म को बताया बोरिंग
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड स्टार आमिर खान मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से जाने जाते हैं लेकिन हाल के दिनों में उनकी एक और क्वालिटी हाईलाइट हुई है. मिस्टर खान की ये क्वालिटी है उनका बेबाकपन. वह कुछ भी बात बड़े ही खुले दिल से शेयर करते हैं और इस बारे में लोड नहीं लेते कि ये बात उनकी फैमिली या बच्चों से रिलेटेड या फिर फिल्म इंडस्ट्री के उनके साथियों से जुड़ी. कपिल शर्मा के शो पर अपने बच्चों को लेकर खुलकर बात कर सुर्खियों में छाए आमिर खान अब शाहरुख खान की एक फिल्म पर अपने कमेंट के चलते खबरों में हैं. दरअसल आमिर खान ने किंग खान की एक फिल्म को बहुत ही बोरिंग बताया था.

आमिर खान को शाहरुख खान की कौनसी फिल्म लगी बोरिंग?

आमिर खान ने जूम के साथ बातचीत में शाहरुख खान की फिल्म को लेकर अपनी राय बताई थी. आमिर खान ने मास्टरपीस कही जाने वाली किंग खान की फिल्म स्वदेश को बोरिंग कहा था. आमिर ने कहा, मैंने स्वदेश करने से मना किया था. क्योंकि ये मुझे बहुत ही बोरिंग लगी थी. आमिर ने कहा, जिस वक्त हम लगान पर काम कर रहे थे तब आशु ने मुझे वो कहानी बताई थी. उस वक्त फिल्म का नाम कावेरी अम्मा था. आशुतोष ने मुझे कहानी सुनाई और ये सिलसिला करीब तीन घंटे तक चला. मैं उनसे साफ साफ अपना रिएक्शन रखा. उन्होंने मुझसे पूछा तुम्हें ये कहानी कैसी लगी. मैंने कहा मैं तुम्हें अपना पहला रिएक्शन बताता हूं मैं बोर हो गया था.

कब रिलीज हुई थी स्वदेश?

साल 2004 में आई स्वदेश को आशुतोष गोवारिकर ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ गायत्री जोशी, किशोरी बल्लाल लीड रोल में थे. 25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 34.64 करोड़ रुपये की कमाई की थी. फिल्म भेल ही कमर्शियली इतनी बड़ी सक्सेस ना दिखे लेकिन इसे क्रिटिक्स से पसंद किया था और आज भी दर्शक सोशल मीडिया पर इस फिल्म को सपोर्ट करते नजर आए.

Advertisement

यह भी पढ़ें: सैयारा एक्ट्रेस की शक्ति शालिनी का वीडियो लीक, एक हाथ से पुलिस अफसर को घसीटती नजर आई अनीत पड्डा

Featured Video Of The Day
Strait Of Hormuz में ईरानी हमले के बाद एक भारतीय लापता, MEA का बयान जारी
Topics mentioned in this article
Aamir Khan
Shah Rukh Khan
Lagaan
Swades
Ashutosh Gowarikar