सिर्फ चार दिन में धुरंधर 2 से भी ज्यादा प्रॉफिट कमा ले गई 20 करोड़ की ये फिल्म, कर चुकी है चार गुना से ज्यादा कमाई

Aadu 3 box office collection Day 4; धुरंधर 2 पिछले गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. फिल्म ने दुनियाभर में 700 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सिर्फ चार दिन में धुरंधर 2 से भी ज्यादा प्रॉफिट कमा ले गई 20 करोड़ की ये फिल्म

Aadu 3 box office collection Day 4; धुरंधर 2 पिछले गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. फिल्म ने दुनियाभर में 700 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. लेकिन धुरंधर 2 के साथ रिलीज हुई एक फिल्म ने कमाई के मामले में रणवीर सिंह को भी पीछे छोड़ डाला है. मलयालम सिनेमा की फैंटेसी कॉमेडी फिल्म आडू 3 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. रणवीर सिंह की बड़ी फिल्म धुरंधर द रिवेंज के साथ रिलीज होने के बावजूद इस लो बजट वाली साउथ फिल्म ने शानदार कमाई कर सबको हैरान कर दिया है. 

ये भी पढ़ें: धुरंधर 2 भी नहीं रोक पाई इस फिल्म की रफ्तार, 54 साल के हीरो की फिल्म ने कर डाली बंपर कमाई

आडू 3 का कलेक्शन

फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर बताया कि ओपनिंग वीकेंड में आडू 3 ने वर्ल्डवाइड करीब 87 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया. सोमवार को भी फिल्म की कमाई अच्छी रही, जिससे कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 90 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया. यह आंकड़ा रिलीज के शुरुआती दिनों के लिए काफी प्रभावशाली माना जा रहा है. आडू 3 का बजट सिर्फ 20 करोड़ रुपये के आसपास है. फिल्म ने अपने बजट से चार गुना ज्यादा कमाई करके साबित कर दिया कि अच्छी कहानी और मनोरंजन दर्शकों को थिएटर खींच ला सकता है. 

धुरंधर 2 को दी टक्कर

केरल में तो यह फिल्म धुरंधर द रिवेंज से कहीं आगे निकल गई है. फिल्म में जयसूर्या मुख्य भूमिका में हैं. उनके साथ विनायकन, विजय बाबू, सनी वेन और अन्य कलाकार भी नजर आएंगे. निर्देशक मिधुन मैनुएल थॉमस ने इस सीरीज की तीसरी कड़ी में फिर से हास्य और फैंटेसी का मजेदार मिश्रण पेश किया है. दर्शक फिल्म की कहानी और अभिनय की खूब तारीफ कर रहे हैं. धुरंधर द रिवेंज ने दुनियाभर में 700 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है, लेकिन आडू 3 जैसी छोटी फिल्म उससे कड़ी टक्कर दे रही है. खासकर केरल बॉक्स ऑफिस पर आडू 3 ने रणवीर सिंह की फिल्म को पीछे छोड़ दिया. कई बड़ी साउथ फिल्मों ने धुरंधर से बचने के लिए रिलीज डेट बदली, लेकिन आडू 3 ने डटकर मुकाबला किया.

Advertisement
Featured Video Of The Day
पहाड़ से मैदान, माॅनसून ने मचाई तबाही!
Topics mentioned in this article
Aadu 3
Aadu 3 Box Office Collection
Aadu 3 Box Office Collection Day 4
Dhurandhar 2
Movie Aadu 3