90s के वो 6 टीवी सीरियल, जिनके बिना अधूरा था बचपन, 'शक्तिमान' के लिए हर संडे टीवी से चिपक जाते थे बच्चे

कुछ टीवी सीरियल ऐसे बने, जिन्हें लोग सालों बाद भी नहीं भूल पाए. शानदार कहानी, दमदार किरदार और अलग कॉन्सेप्ट की वजह से ये शो आज भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
इन 6 टीवी सीरियल्स की कहानी में था ऐसा दम, सालों बाद भी लोग नहीं भूले
NDTV

आज के दौर में टीवी पर हर महीने नए-नए सीरियल आते हैं. कुछ शुरुआत में खूब चर्चा बटोरते हैं, लेकिन थोड़े समय बाद लोग उन्हें भूल जाते हैं. वहीं कुछ शो ऐसे भी बने, जिन्होंने अपनी कहानी के दम पर दर्शकों के दिलों में हमेशा के लिए जगह बना ली. इन सीरियल्स में न सिर्फ शानदार किरदार थे, बल्कि हर एपिसोड में ऐसा ट्विस्ट होता था कि लोग अगले दिन का इंतजार करने लगते थे. यही वजह है कि सालों बाद भी इन शोज का नाम सुनते ही बचपन और पुराने दिनों की यादें ताजा हो जाती हैं. आज भी जब ये सीरियल कहीं टीवी या इंटरनेट पर दिख जाते हैं, तो लोग इन्हें दोबारा देखने से खुद को रोक नहीं पाते.

ये भी पढ़ें: 19 साल पहले आई वो ब्लॉकबस्टर जिसमें थे 5 एक्टर, ना हीरोइन ना विलेन फिर 17 करोड़ में कमा गई 51 करोड़

शक्तिमान

जब भी टीवी पर ये सुपरहीरो आता था, बच्चे अपना सारा काम छोड़कर स्क्रीन के सामने बैठ जाते थे. गंगाधर का शक्तिमान बनना हर किसी के लिए किसी जादू से कम नहीं था. शानदार कहानी, दमदार डायलॉग्स और यादगार किरदारों की वजह से ये शो आज भी लोगों का पसंदीदा बना हुआ है.

शाका लाका बूम बूम

एक जादुई पेंसिल, जिससे बनाई गई हर चीज सच हो जाती थी. यही आइडिया इस सीरियल को सबसे अलग बनाता था. बच्चों के बीच ये शो इतना लोकप्रिय हुआ कि हर कोई ऐसी पेंसिल पाने का सपना देखने लगा था.

Advertisement

सोनपरी

हर बच्चा चाहता था कि उसकी जिंदगी में भी फ्रूटी जैसी एक परी आ जाए. सोनपरी ने जादू, दोस्ती और प्यार को इतने प्यारे अंदाज में दिखाया कि ये शो हर घर का पसंदीदा बन गया. आज भी इसका नाम सुनते ही बचपन याद आ जाता है.

शरारत

अगर हंसी और जादू का शानदार मेल देखना हो तो शरारत से बेहतर शायद ही कोई शो हो. नानी, मां और बेटी की मस्ती, मजेदार घटनाएं और हर एपिसोड में नया ट्विस्ट दर्शकों को खूब पसंद आता था.

Advertisement

मिले जब हम तुम

कॉलेज लाइफ, दोस्ती, प्यार और ढेर सारी मस्ती. इस शो ने युवाओं का दिल जीत लिया था. इसके किरदार इतने पसंद किए गए कि आज भी सोशल मीडिया पर इनके वीडियो वायरल होते रहते हैं.

दिल मिल गए

अस्पताल की कहानी को रोमांस और दोस्ती के साथ जिस अंदाज में दिखाया गया, उसने इस शो को अलग पहचान दिलाई. डॉक्टरों की जिंदगी पर बना ये सीरियल यूथ का फेवरेट बन गया था. यही वजह है कि इतने साल बाद भी लोग इन सभी सीरियल्स को बड़े चाव से देखते हैं.

Featured Video Of The Day
देश में बाढ़-बारिश का कहर, माॅनसून ने कहां-कहां मचाई तबाही?
Topics mentioned in this article
Doordarshan
Doordarshan 90s Serials
Shaktimaan
Shaka Laka Boom Boom
Son Pari