90s में आया वो गीत, जिसमें पड़ोस की मोहब्बत को इस तरह दिखाया गया कि फैंस के दिलों पर राज कर गया. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 30 साल पहले फ्लॉप साबित हुई. लेकिन इसका 30 साल पुराना गाने का जादू आज भी बरकरार है, जो 90 के दशक में रेडियो और दूरदर्शन की टॉप लिस्ट में रहता था. इस गाने में शांत, मासूम और गहरे प्यार को दिखाया गया था, जिसके बोल जावेद अख्तर ने लिखे थे और उदित नारायण ने अपनी आवाज से कल्ट बनाया था.
90s का सदाबहार कल्ट सॉन्ग
उदित नारायण ने 90 के दशक में कई कल्ट गाने गाए, जिसमें से एक घर से निकलते ही गाना भी था. यह 1996 में आई महेश भट्ट द्वारा निर्देशित फिल्म पापा कहते हैं का था, जिसमें अनुपम खेर, मयूरी कांगो, जुगल हंसराज जैसे एक्टर्स नजर आए थे. फिल्म बड़े पर्दे पर फ्लॉप साबित हुई. लेकिन इस गाने से जुगल हंसराज और मयूरी कांगो की किस्मत चमक गई.
यह भी पढ़ें | 48 साल पुरानी अमिताभ बच्चन-विनोद खन्ना की आखिरी फिल्म, 14 पन्नों में कादर खान ने पिरोया निजी दर्द
जावेद अख्तर के लिखे गाने के बोल
घर से निकलते ही, कुछ दूर चलते ही
रस्ते में है उसका घर
कल सुबह देखा तो बाल बनाती वो
खिड़की में आयी नजर
घर से निकलते ही, कुछ दूर चलते ही
रस्ते में है उसका घर
कल सुबह देखा तो बाल बनाती वो
खिड़की में आयी नजर
गाने के बोल जावेद अख्तर ने लिखे थे. जबकि राजेश रोशन ने इस गाने को कंपोज किया था. इस गाने को यूट्यूब पर आज भी लोग शौक से सुनते हैं और पड़ोस की मोहब्बत को बयां करते हैं. वहीं बाद में अरमान मलिक ने इस गाने को नए म्यूजिक वीडियो में फिर से लॉन्च किया था.
उदित नारायण के बारे में
उदित नारायण बॉलीवुड के जाने माने सिंगर हैं, जिन्होंने 80 के दशक में मोहम्मद रफी के साथ करियर की शुरूआत की. वहीं 1988 में कयामत से कयामत तक पापा कहते हैं से गाने से पॉपुलैरिटी हासिल की. इसके बाद 1990 और 2000 के दशक उनके गानों का जलवा रहा, जिसमें चांद छुपा बादल में, मितवा, ये तारा वो तारा, दिल लगा लिया जैसे गाने शामिल हैं.
यह भी पढ़ें | 65 साल पुराना ये दिवाली गीत आज भी कर देता है आंखें नम, मुकेश की आवाज में प्यार, त्याग और दर्द की अनोखी कहानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं