90s की नेचुरल ब्यूटी थीं ये एक्ट्रेसेस, मनीषा, रवीना, शिल्पा का अंदाज जीत लेगा दिल, अक्षय-सैफ भी नहीं थे मॉडल से कम

बॉलीवुड में नब्बे के दौर को सुनहरा दौर कहा जाता है. उस दौर की फिल्में आज भी पसंद की जाती हैं. वहीं उस दौर की बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को नेचुरल ब्यूटीज कहा जाता था. हाल में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें 90s की खूबसूरत हसीनाएं नजर आ रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
90 के दशक की ये ब्यूटीज आज भी करती हैं दिलों पर राज

बॉलीवुड में नब्बे के दौर को सुनहरा दौर कहा जाता है. उस दौर की फिल्में आज भी पसंद की जाती हैं. वहीं उस दौर की बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को नेचुरल ब्यूटीज कहा जाता था. हाल में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें 90s की खूबसूरत हसीनाएं नजर आ रही हैं. इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और इसे देखने के बाद एक बार फिर ये चर्चा शुरू हो गई है कि उस दौर की अभिनेत्रियां नेचुरल ब्यूटी हुआ करती थीं. वहीं कुछ हीरो भी इस वीडियो में अपने लुक के चलते छा गए हैं. कौन-कौन है इस वीडियो में, आइए जानते हैं.

रवीना टंडन

अपने नेचुरल कर्ल्स और ग्लोइंग स्किन के साथ रवीना टंडन ने 'पत्थर के फूल' (1991) से अपना डेब्यू किया और 'मोहरा' और 'दिलवाले' जैसी हिट फिल्मों के साथ एक स्टार बन गईं. रवीना 90 के दशक की उन एक्ट्रेसेस में शामिल हैं जो बिना मेकअप भी बेहद खूबसूरत दिखती हैं.

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी पर तो जैसे उम्र का असर ही नहीं हो रहा. वह 90 के दशक में जितनी खूबसूरत और फिट दिखती थीं, उतनी ही फिट और सुंदर आज भी दिखती हैं. अपनी फिटनेस के लिए मशहूर शिल्पा बॉलीवुड की नेचुरल ब्यूटी हैं.

मनीषा कोइराला

Advertisement

हिंदी फिल्मों की इस नेपाली एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में आते ही सभी का दिल जीत लिया था. मनीषा की खूबसूरती की उस दौर में चर्चा हुआ करती थी. आज भी मनीषा एक नेचुरल ब्यूटी हैं. उनकी स्माइल के लोग दीवाने थे.  

रागेश्वरी

मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी और आंखें जैसी फिल्मों से चर्चा में आई एक्ट्रेस रागेश्वरी अब भले ही फिल्मों से दूर हैं, लेकिन आज भी फैंस की फेवरेट हैं. उनकी नेचुरल ब्यूटी और मासूमियत लोगों को अपना फैन बना लेती. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'हम पति पत्नी तो हैं लेकिन...', रकुल प्रीत सिंह के साथ 'सिचुएशनशिप' में हैं जैकी भगनानी, शादी के 2 साल बाद एक्टर का बड़ा खुलासा

Featured Video Of The Day
ओमान से दुबई जा रहे जहाज पर हमला, 11 भारतीय बचाए गए
Topics mentioned in this article
Manisha Koirala
Shilpa Shetty
Raveena Tandon