अगर ट्विस्ट पसंद हैं, तो मिस न करें ये 7 थ्रिलर मूवीज, आखिरी 15 मिनट उड़ा देगा होश

अगर आपको थ्रिलर फिल्में देखना पसंद है, तो इन 7 फिल्मों को आप अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. इसमें बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की फिल्मों शामिल हैं. आइए जानते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में शामिल हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अगर थ्रिल पसंद है, तो बिल्कुल मिस न करें ये कल्ट क्लासिक्स!
NDTV

कई फिल्में ऐसी होती हैं जो शुरू तो धीरे धीरे होती हैं. लेकिन जैसे जैसे कहानी आगे बढ़ती है. हर सीन आपको अपनी सीट से बांधे रखता है. फिर आता है ऐसा क्लाइमैक्स, जो पूरी कहानी का मतलब ही बदल देता है. अगर आपको ऐसी फिल्में पसंद हैं. जिनमें हर कुछ मिनट बाद नया ट्विस्ट मिले और आखिरी 15 मिनट तक ये अंदाजा लगाना मुश्किल हो कि आगे क्या होने वाला है, तो ये लिस्ट आपके लिए है. इसमें बॉलीवुड, हॉलीवुड और कोरियन सिनेमा की ऐसी 7 शानदार थ्रिलर फिल्में शामिल हैं. जिन्हें एक बार जरूर देखना चाहिए.

ये भी पढ़ें: लॉक अप 2 में पहुंचते ही राम कपूर का दिखा नया चेहरा, सबके सामने लैला को कर लिया किस

द सिक्स्थ सेंस

1999 में रिलीज हुई ये फिल्म आज भी सबसे बेहतरीन साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्मों में गिनी जाती है. ब्रूस विलिस और हेली जोएल ओसमेंट की शानदार एक्टिंग के साथ इसका क्लाइमैक्स दर्शकों को पूरी तरह चौंका देता है. अगर आपने अभी तक ये फिल्म नहीं देखी है, तो इसे अपनी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल करें.

शटर आइलैंड

लियोनार्डो डिकैप्रियो स्टारर ये फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई थी. एक रहस्यमयी द्वीप, मेंटल हॉस्पिटल और लगातार आते ट्विस्ट इसे बेहद दिलचस्प बना देते हैं. आखिर तक ये समझ पाना मुश्किल होता है कि सच क्या है और झूठ क्या.

Advertisement

दृश्यम

अजय देवगन, तब्बू और श्रिया सरन की ये फिल्म सिनेमा की सबसे पसंदीदा थ्रिलर फिल्मों में शामिल है. कहानी जितनी सिंपल लगती है. उसका अंत उतना ही दमदार है. यही वजह है कि आज भी लोग इसके क्लाइमैक्स की तारीफ करते हैं.

द प्रेस्टीज

क्रिस्टोफर नोलन की ये फिल्म दो जादूगरों के कॉम्पिटीशन पर बेस्ड हैं. कहानी में कई ऐसे मोड़ आते हैं, जो दर्शकों को हैरान कर देते हैं. फिल्म का अंत काफी समय तक दिमाग में बना रहता है.

Advertisement

द यूजुअल सस्पेक्ट्स

1995 में आई इस फिल्म को थ्रिलर फिल्मों का मास्टरपीस माना जाता है. इसकी कहानी और आखिरी ट्विस्ट इतने शानदार हैं कि पहली बार देखने वाला शायद ही इसका अंदाजा लगा पाए.

ओल्डबॉय

2003 में रिलीज हुई ये कोरियन साइकोलॉजिकल थ्रिलर कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है. फिल्म की कहानी जितनी मिस्टीरियस है, उसका क्लाइमैक्स उतना ही चौंकाने वाला है.

एनएच 10

अनुष्का शर्मा की ये फिल्म एक रोड ट्रिप से शुरू होती है. लेकिन धीरे-धीरे खतरनाक सर्वाइवल थ्रिलर में बदल जाती है. दमदार कहानी, शानदार अभिनय और जबरदस्त सस्पेंस इसे देखने लायक बनाते हैं. अगर आपको रियलिस्टिक थ्रिलर पसंद हैं. तो ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए.

Featured Video Of The Day
चढ़ावा चोरी पर चर्चा के बीच क्यों भड़क उठे संत?
Topics mentioned in this article
Thriller Movies
Drishyam
The Prestige
Bollywood
Entertaiment